Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026:- आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर की निकली भर्ती, बिना परीक्षा सीधी भर्ती, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

अपने ही जिले में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। कि डिजिटल इंडिया के तहत आधार की सेवाओ को और बेहतरीन बनाने के लिए सीएसई-ई गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड ने वर्ष 2026 में Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 भर्ती का अधिकारीक अधिसूचना जारी कर दी है। और इस भर्ती का फॉर्म इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जिला वाइज भर सकते हैं।

Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026

इसलिए जारी अधिसूचना के मुताबिक Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 भर्ती का कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। इसलिए इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी अवश्य पढ़े।

Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज, इंडिया लिमिटेड आधार सेवा केंद्र (ASK)
कुल पोस्ट 252
पद का नाम सुपरवाइजर/ऑपरेटर
आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष
कार्य अवधि कांट्रेक्चुअल (1 वर्ष)
चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आवेदन तिथि 11 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 10 मार्च 2026

Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 Total Post

आप सभी को बता दे की जारी अधिसूचना के मुताबिक सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के कुल 252 पदों पर भर्ती निकली है। जो इस भर्ती की कार्य अवधि कांट्रेक्चुअल 1 वर्ष की रहने वाली है।

Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 Qualification

आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पद पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट की शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी नीचे बताई गई है। आप उसे अवश्य पढ़ें।

  • आवेदक कैंडिडेट के पास अगर मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 12वीं पास (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) का सर्टिफिकेट है। तो वे कैंडिडेट इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
  • जो कैंडिडेट सिर्फ दसवीं पास साथ ही 2 साल का आईटीआई (ITI) किए हुए हैं। तो वह भी कैंडिडेट इस भर्ती के लिए पात्र हैं।
  • दसवीं पास के साथ 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती में अपना आवेदन दे सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास UIDAI मान्यता प्राप्त टेस्टिंग और सर्टिफाइंग एजेंसी से आधार ऑपरेटर/ सुपरवाइजर का सर्टिफिकेट होना चाहिए
  • इस भर्ती में जो कैंडिडेट जहां से फॉर्म अप्लाई करेंगे वहां की स्थानीय भाषा की नॉलेज होनी चाहिए

Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 Age Limit

आप सभी उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे की जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा की जानकारी नोटिफिकेशन में नहीं दी गई है। यानी इस भर्ती में अधिक उम्र वाले कैंडिडेट को ही मौका मिल सकता है।

Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 Important Documents

आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के पद पर आवेदन करने के लिए आपके पास यह सभी आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार सुपरवाइजर/ ऑपरेटर प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/वीजा पासपोर्ट/ पैन कार्ड)
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। सिर्फ पात्र कैंडिडेट का शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्ट लिस्ट हुए कैंडिडेट का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इंटरेक्शन या साक्षात्कार भी लिया जा सकता है। अंतिम चयन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को आधार सेवा केंद्र पर तैनात कर दिया जाएगा।

Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों की सैलरी अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकारी मजदूरी दर के अनुसार तय की जाएगी। जो अच्छी खासी सैलरी रहने वाली है। अधिक जानकारी के लिए इसका अधिकारीक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ें।

Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक कैंडिडेट को किसी भी प्रकार की आवेदन फीस का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि सभी वर्गों के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क रखा गया है।

Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 Apply Date

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आधार सुपरवाइजर/ ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। और आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। और आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Aadhar Supervisor Operator Recruitment 2026 Apply Online

अगर आप भी आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। लेकिन आपको आवेदन करने नहीं आता है। तो आप घबराइए नहीं बस आपको नीचे बताएं गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट career.csccloud.in पर जाएं
  2. अब आपको ASK Job opening में फुल टाइम में CSK e-Governance Services India Limited Invites applications for the post of Aadhar supervisor/ Operator के नीचे आपको स्टेट वाइज वैकेंसी नजर आएगी।
  3. इसके बाद अब आप जिस राज्य से अप्लाई करेंगे उसके सामने Apply Now से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी अच्छे से दर्ज करें
  5. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज स्कैन पर अपलोड करे
  6. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें। ताकि भविष्य के लिए काम दें।

Notice:- इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन को ओपन करके इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी को ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़िए।

निष्कर्ष

अपने ही जिले में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा ही अच्छा मौका है। आधार सुपरवाइजर/ ऑपरेटर के पदों पर वर्ष 2026 में रोजगार पाने का इस भर्ती में किसी भी तरह की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर आवेदक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

FAQ

प्रश्न:- आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर की सैलरी कितनी है?

उतर:- आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर के पद पर चयनित होने वाले कैंडिडेट की सैलरी अलग-अलग राज्यों में वहां की सरकारी मजदूरी दर के अनुसार तय की जाएगी।

प्रश्न:- आधार सुपरवाइजर की भर्ती कब निकलेगी?

उतर:- सीएसई-ई गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड ने आधार सुपरवाइजर/ ऑपरेटर के कुल 252 पदों पर वर्ष 2026 में भर्ती निकाली गई है। जिसका आवेदन की आखिरी तारीख 10 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है।

प्रश्न:- आधार सुपरवाइजर के लिए आयु सीमा क्या है?

उतर:- आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर के पद के लिए आवेदक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

प्रश्न:- आधार सुपरवाइजर की लास्ट डेट क्या है?

उतर:- जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आधार सुपरवाइजर ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन की तारीख 10 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है।

और पढ़े

DRDO Apprentice Vacancy 2026

SEBI Vacancy 2026

NTPC Vacancy 2026

Leave a Comment