जो भी महिला उम्मीदवार अपने ही जिले के अपने ही क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो उन सभी महिलाओं उम्मीदवारों के लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश के सात जिलों में UP Anganwadi Vacancy 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जो भी महिला उम्मीदवार आंगनबाड़ी वर्कर के पदो पर नौकरी करना चाहती हैं। तो वह यूपी आंगनवाड़ी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन कर सकती हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार UP Anganwadi Vacancy 2026 का कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन फीस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। इसलिए इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी अवश्य पढ़ें।
UP Anganwadi Vacancy 2026 Overview
| भर्ती संस्था | उतर प्रदेश सरकार |
| पदों का नाम | अंगनवाडी वर्कर |
| कुल पोस्ट | 327 |
| अप्लाई मोड | ऑनलाइन (महिला) |
| योग्यता | 12वीं पास |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट बेसिस पर |
| सैलरी | ₹8,000 |
| आवेदन की तारीख | 3 मार्च 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | upanganwadibharti.in |
UP Anganwadi Vacancy 2026 Total Post
उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश के सात जिलों के लिए आंगनवाड़ी वर्कर के कुल 327 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो जिला वाइज पद निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे ध्यान पूर्वक पढ़ें।
| जिला का नाम | कुल पोस्ट |
| सहारनपुर | 23 |
| मिर्जापुर | 159 |
| बलिया | 13 |
| जालौन | 06 |
| फतेहपुर | 25 |
| उन्नाव | 27 |
| मुजफ्फरनगर | 74 |
| कुल पोस्ट | 327 |
UP Anganwadi Vacancy 2026 Qualification
- जो भी महिला उम्मीदवार यूपी आंगनवाड़ी वर्कर के पदों के लिए आवेदन करना चाहती हैं। तो उनके पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं ) पास या इसके समकक्ष अधिकतम शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
- आवेदक महिला को ग्रामसभा/ वार्ड (शहरी) का स्थाई निवासी होने चाहिए लेकिन अलग ग्रामसभा/ वार्ड से किए हुए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
- यूपी आंगनवाड़ी वर्कर के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।
UP Anganwadi Vacancy 2026 Age Limit
इस भर्ती में आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए आयु सीमा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़िए।
UP Anganwadi Vacancy 2026 Application Fee
यूपी आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने के लिए सभी महिला उम्मीदवारों को किसी प्रकार की आवेदन फीस का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि सभी वर्गों महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क रखी गई है।
UP Anganwadi Vacancy 2026 Important Documents
आवेदक महिला के पास इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज के बारे में जननी जरूरी है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।
- शैक्षणिक योग्यता
- आयु प्रमाण पत्र (10वीं का मार्गशीट)
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- विधवा/ तलाकशुदा/ परित्यागत प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
UP Anganwadi Vacancy 2026 Selection Process
इस भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आवेदक महिला उम्मीदवारों कि इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। नाही फिजिकल कराया जाएगा। यह भर्ती सीधी भर्ती होने वाली है। इसमें सिर्फ महिला आवेदक उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- मेरिट लिस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
UP Anganwadi Vacancy 2026 Salary
जो भी महिला कैंडिडेट यूपी आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर सिलेक्ट हो जाती है। तो उनकी सैलरी लगभग ₹8000 प्रतिमाह मिलने वाली है।
UP Anganwadi Vacancy 2026 Apply Date
यह भर्ती 7 जिलों में निकाली गई है। और सात जिलों में यूपी आंगनवाड़ी वर्कर पद के लिए आवेदन की आखिरी तारीख अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे जिला वाइज आवेदन की आखिरी तारीख दी गई है। उसे पढ़िए।
| जिले का नाम | आखिरी तारीख |
| सहारनपुर | 3 मार्च 2026 |
| मिर्जापुर | 27 फरवरी 2026 |
| बलिया | 27 फरवरी 2026 |
| जालौन | 21 फरवरी 2026 |
| फतेहपुर | 21 फरवरी 2026 |
| उन्नाव | 19 फरवरी 2026 |
| मुजफ्फरनगर | 19 फरवरी 2026 |
UP Anganwadi Vacancy 2026 Apply Online
जो भी महिला कैंडिडेट इस भर्ती में अपना आवेदन आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर देना चाहती हैं। तो वे सभी महिला उम्मीदवार नीचे बताएं गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कीजिए।
- सबसे पहले आप इसके ऑफिशल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं
- इसके बाद Latest Vacancies में आपको एक्टिव वैकेंसी के टैब में हाल ही में चल रही भर्ती नजर आएगी।
- अब आप जिस जिले से आवेदन करना चाहती हैं। उसके सामने ऑफिशल नोटिफिकेशन दिया है। उसे चेक कर सकती है।
- इस भर्ती की आवेदन करने के लिए न्यू एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन पर जाएं
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें
- अब आप शैक्षिक योग्यता से संबंधित सारी जानकारी अच्छे से दर्ज करें।
- आपसे जो भी डॉक्यूमेंट मांगे जाते हैं। उसे स्कैन करें और अपलोड कर दें
- अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखें।
Notice:- उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी वर्कर के पद के लिए आप आवेदन करने से पहले इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन को ओपन करके अवश्य पढ़ें।
निष्कर्ष
अपने ही जिले के अपने ही ग्राम सभा/वार्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिला उम्मीदवारों के लिए यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 खास है। इस भर्ती में सिर्फ शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। इसमें किसी भी प्रकार के लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख जिला वाइज निर्धारित की गई है। जो महिला उम्मीदवार आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर सेलेक्ट हो जाती हैं। तो उनकी सैलरी लगभग ₹8000 प्रतिमाह मिलने वाली है। जो अच्छी खासी रहने वाली है। इसलिए इस मौके को अपने हाथ से ना छोड़े।
FAQ
प्रश्न:- यूपी आंगनबाड़ी भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उतर:- यूपी आंगनवाड़ी 2026 भर्ती में सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। जो मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हो।
प्रश्न:- यूपी आंगनबाड़ी का फॉर्म कब तक भरा जाएगा?
उतर:- यूपी आंगनवाड़ी वर्कर पद के लिए आवेदक महिला उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन 3 मार्च 2026 तक कर सकती हैं।
प्रश्न:- 2026 में यूपी आंगनवाड़ी की भर्ती कब निकलेगी?
उतर:- उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा यूपी आंगनवाड़ी 2026 भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसमें वर्कर के कुल 327 पदों पर भर्ती निकाली गई है।