HP High Court Recruitment 2026:- एचपी हाई कोर्ट में क्लर्क और ड्राइवर के पदो पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक का मौका, जल्द करें आवेदन

अगर आप उच्च न्यायालय में नौकरी पाने का सपना देख रहे है। तो अब आपका सपना पूरा होने वाला है। जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। क्योंकि हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट की ओर से स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। और HP High Court Recruitment 2026 अभियान के तहत कुल 19 रिक्तियां भरे जाएंगे। तो अगर आप उच्च न्यायालय यानी की हाई कोर्ट में नौकरी पाने का सपना पूरा करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

HP High Court Recruitment 2026

हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट की ओर से जारी की गई नोटिफिकेशन के मुताबिक HP High Court Recruitment 2026 के लिए योग्य एवं इच्छुक महिला और पुरुष दोनों अभ्यार्थी अपना आवेदन इसके आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर कर सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिए मैं आपको इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इसके टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लीकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी देने वाला हूं। तो आप सभी उम्मीदवारों से यह अनुरोध है। इस भर्ती की पूरी जानकारी जानने के लिए आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

HP High Court Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट (HP High Court)
कुल पद 19
पद का नाम स्टेनोग्राफर, क्लर्क/प्रूफ रीडर, ड्राइवर
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
योग्यता 10वीं पास से ग्रेजुएट
आवेदन तिथि शुरू
अंतिम तिथि 28 मार्च 2026
चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग, टाइपिंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.hp.gov.in

HP High Court Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए टोटल 19 पोस्ट निकाले गए है। जिसमें कई विभिन्न पद शामिल है। सभी पदों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है। उसे ध्यान से देखें और पढ़ें।

पद का नाम पदों की संख्या
स्टेनोग्राफर 01
क्लर्क या प्रूफ रीडर 17
ड्राइवर 01
कुल पद 19

HP High Court Recruitment 2026 Age Limit

आप सभी की जानकारी के लिए यह बता दें कि इस भर्ती में आयु सीमा श्रेणी के अनुसार और हिमाचल प्रदेश के आरक्षित उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग रखी गई है। पूरी जानकारी नीचे पढ़ें।

  • जो उम्मीदवार अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस के तहत आते हैं उनका न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 50 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 50 वर्ष तक होनी चाहिए। यानी की इस भर्ती में 50 साल तक के उम्मीदवार भी अपना आवेदन कर सकते हैं।

HP High Court Recruitment 2026 Qualification

स्टेनोग्राफर के फौज में आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री किए होने चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास स्टेनो-टाइपिस्ट या जज राइटर या स्टेनोग्राफर के रूप में काम करने का अनुभव कम से कम तीन साल का होना चाहिए। और उम्मीदवारों को 100 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से इंग्लिश स्टेनोग्राफी और ट्रांसक्रिप्शन आना चाहिए।

क्लर्क या प्रूफ रीडर के पद में भाग लेने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री किए होने चाहिए।

ड्राइवर पद के लिए आवेदक कैंडीडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए। साथ ही लाइट मोटर व्हीकल (LMV) चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए। या फिर हैवी व्हीकल ड्राइविंग का 3 साल का एक्सपीरियंस होना बहुत जरूरी है।

HP High Court Recruitment 2026 Application Fee

इच्छुक एवं पात्र अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। एप्लीकेशन फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग तय की गई है। पूरी जानकारी के लिए नीचे टेबल को ध्यानपुर्वक पढ़े।

श्रेणी फीस
अनारक्षित वर्ग ₹450
आरक्षित वर्ग ₹300

HP High Court Recruitment 2026 Salary

जितने भी उम्मीदवार स्टेनोग्राफर के पद में चयनित होते हैं। उनको ₹38,500 से ₹1,22,700 प्रति महीना मिलेगा। क्लर्क या प्रूफ रीडर के पद में चयनित अभ्यार्थियों को ₹20,200 से ₹64,000 प्रति महीना और ड्राइवर पद के लिए कैंडिडेट्स को ₹21,300 से ₹67,800 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।

HP High Court Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में अभ्यार्थियों का कई चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में स्क्रीनिंग, दूसरे चरण में टाइपिंग टेस्ट और तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

  • स्क्रीनिंग
  • टाइपिंग टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

HP High Court Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया पहले से ही शुरू हो चुका है। और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन करें। वरना समय खत्म होने के पश्चात आपको आवेदन के लिए दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

HP High Court Recruitment 2026 Apply Online

जो भी उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट highcourt.hp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Recruitment” के सेक्शन में आपको 27 फरवरी 2026 की तिथि में एक विज्ञापन दिखाई देगा।
  3. इसके नीचे Click Here To Apply Now का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  4. अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट को दोबारा लॉगिन करें।
  6. अब आपसे मांगी गई सभी स्टेप्स में ध्यान पूर्वक सही-सही डिटेल्स दर्ज करें।
  7. इसके बाद आप अपना डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  8. आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  9. अंत में फॉर्म को सबमिट कर भविष्य की सुरक्षा के लिए एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित जरूर रखें।

Notice- आप सभी उम्मीदवारों को यह बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें। और नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही इस भर्ती में अपना आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here

निष्कर्ष

हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नौकरी पाने का शानदार मौका आ गया है। जी हां, हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय में स्टेनोग्राफर, क्लर्क और ड्राइवर के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। और यह भर्ती टोटल 19 पदों पर निकाली गई है। इसमें 50 साल के लोग भी अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न.1 हाई कोर्ट में सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट की ओर से निकाली गई भर्ती में पद के अनुसार सैलरी मिलने वाली है। स्टेनोग्राफर पद के लिए ₹38,500 से ₹1,22,700 प्रति महीना मिलेगा। क्लर्क या प्रूफ रीडर के लिए ₹20,200 से ₹64,000 प्रति महीना और ड्राइवर पद के लिए कैंडिडेट्स को ₹21,300 से ₹67,800 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।

प्रश्न.2 उच्च न्यायालय की अधिकतम आयु कितनी है?

उत्तर- हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय यानी कि हाई कोर्ट में आवेदक कैंडीडेट्स की अधिकतम आयु 50 वर्ष तक होनी चाहिए।

और पढ़े

Ordnance Factory Itarsi CPW Recruitment 2026

Bihar Anganwadi Recruitment 2026

NBCC Recruitment 2026

Leave a Comment