IOCL Apprentice Recruitment 2026:- आईओसीएल की ओर से निकली अप्रेंटिस पदो पर भर्ती, बिना परीक्षा सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार IOCL Apprentice Recruitment 2026 नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो वैसे उम्मीदवारों के लिए वर्ष 2026 में नौकरी पाने का बहुत ही शानदार मौका है। क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपने मार्केटिंग डिवीजन के पश्चिमी क्षेत्र में अप्रेंटिस के कुल 405 पदों पर भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

IOCL Apprentice Recruitment 2026

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार IOCL Apprentice Recruitment 2026 भर्ती से जुड़ी कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। तो आप सभी से अनुरोध है। की इस आर्टिकल के सभी लेख को स्टेप बाय स्टेप अवश्य पढ़े।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL)
कुल पोस्ट 405
पदों का नाम अप्रेंटिस (ट्रेड, तकनीशियन, ग्रैजुएट)
योग्यता (ITI, 12वीं पास, या इंजीनियरिग/स्नातक डिग्री)
आयु सीमा 18 से 24 वर्ष
चयन प्रक्रिया मेरिट बेसिस
आवेदन फीस निःशुल्क
प्रारंभिक तिथि 11 मार्च 2026
अंतिम तिथि 26 मार्च 2026
ऑफिसियल वेबसाइट iocl.com

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Total Post

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आप सभी इच्छुक उम्मीदवारों को बता दे की यह भर्ती इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के द्वारा अप्रेंटिस के कुल 405 पदों पर निकाली गई है। और यह भर्ती कुल तीन श्रेणियां में होने वाली है।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस:- आपको बता दे कि इसके अंतर्गत मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रूमेंटेंशन, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों में कैंडिडेट को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ट्रेड अप्रेंटिस:- फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मशीनिस्ट जैसे ट्रेड इसमें शामिल है।

ग्रैजुएट अप्रेंटिस और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO):- आप सभी कैंडिडेट को बता दे कि गैर-तकनीकी क्षेत्र के उम्मीदवारो के लिए भी स्नातक और बारहवीं पास स्तर के पदो पर घोषणा की गई है।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Qualification

यह भर्ती अलग-अलग पदों पर निकाली गई है। और अलग-अलग पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार से बताया गया है। उसे पढ़िए।

ट्रेड अप्रेंटिस:- इस पद के लिए आवेदक उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 2 साल का नियमित आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट होने चाहिए।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस:- इस पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र में 3 साल का नियमित डिप्लोमा अनिवार्य होना चाहिए।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस:- आवेदक कैंडिडेट के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री 50% अंकों के साथ होनी चाहिए और आरक्षित वर्ग के लिए सिर्फ 45% अंक चाहिए।

डेटा एंट्री ऑपरेटर:- इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक को कम से कम 12वीं पास की होनी चाहिए।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

इस अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करने वाले आवेदक कैंडिडेट की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष तक होनी चाहिए और जो कैंडिडेट अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत आते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी देखने को मिलेगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

जो भी आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती में अपना आवेदन करते हैं। तो उन्हें किसी भी प्रकार की आवेदन फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि सभी वर्गों के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क रखी गई है।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आवेदक उम्मीदवारों से नहीं ली जाएगी। यह भर्ती सीधी भर्ती होने वाली है। बस आवेदक कैंडिडेट के शैक्षणिक योग्यता के प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद शर्टलिस्ट हुए कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Salary

इन पदो पर सेलेक्ट होने वाले आवेदक उम्मीदवारों का वजीफा प्रतिमाह लगभग ₹8000 से ₹15000 तक मिल सकता है।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Important Documents

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होनी चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे ध्यान से पढ़िए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ वीजा पासपोर्ट)
  • NATS/NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Date

इस भर्ती में आवेदक कैंडिडेट अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। जिसकी आवेदन की प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से शुरू कर दी गई है। और अंतिम आवेदन की तारीख 26 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे) तक निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती में अपना आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य कर लें।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online

अगर आप भी आईओसीएल (IOCL) अप्रेंटिस के पद पर आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको सबसे सिर्फ नीचे बताए गए सभी स्टेप को फॉलो करने होंगे।

  1. सबसे पहले NATS/NASP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें
  2. इसके बाद IOCL के आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं
  3. अब आप वेबसाइट के होम पेज पर आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  4. मांगी गई सभी डिटेल्स अच्छे से दर्ज करें
  5. इसके बाद आप अपना सभी डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें
  6. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

Notice:- आईओसीएल अप्रेंटिस पद पर आवेदन करने से पहले इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ओपन करके इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़कर ही आवेदन कीजिए।

निष्कर्ष

आइओसीएल की ओर से अप्रेंटिस के कुल 405 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमे योग्यता ITI, 12वीं पास, या इंजीनियरिग/स्नातक डिग्री) रखी गई है। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं है। सिर्फ मेरीट बेसिस के आधार पर कैंडिडेट का चयन किया जाएगा। आयु सीमा 18 से 24 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आवेदन फीस निःशुल्क रखा गया है। इसलिए इस भर्ती में अपना आवेदन 26 मार्च 2026 से पहले अवश्य करें।

FAQ

प्रश्न:- क्या 2026 में आईओसीएल की भर्ती होगी?

उतर:- वर्ष 2026 में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अप्रेंटिस के कुल 405 पदों पर भर्ती निकली है। जिसका आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

प्रश्न:- अप्रेंटिस में कितनी सैलरी मिलती है?

उतर:- आइओसीएल अप्रेंटिस पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट की प्रतिमाह वजीफा ₹8,000 से ₹15,000 तक मिल सकता है।

और पढ़े

Indian Navy Recruitment 2026

Bihar Anganwadi Vacancy 2026

Bihar Home Guard Vacancy 2026

Leave a Comment