UPSSSC Recruitment 2026:- 402 नए पदों पर नोटिफिकेशन जारी, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

अगर जो भी उम्मीदवार वर्ष 2026 में सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का इस वर्ष बहुत ही अच्छा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने (UPSSSC Recruitment 2026) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसका आवेदन (Male/Female) दोनों उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Recruitment 2026

UPSSSC Recruitment 2026 भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने यूपी लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी जाएगी। इसलिए आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती से संबंधित कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन तिथि, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं।

UPSSSC Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC)
कुल पोस्ट 402
पदों का नाम सहायक बोरिंग तकनीशियन
अप्लाई मोड ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया मुख्य परीक्षा
सैलरी 19,900 – 63,200
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष
आवेदन फीस सभी वर्गों के लिए ₹25
प्रारंभिक तिथि 15 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि 5 मई 2026
ऑफिसियल वेबसाइट upsssc.gov.in

UPSSSC Recruitment 2026 Total Post

जारी विज्ञापन के अनुसार उत्तर प्रदेश लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन के कुल 402 पदो पर भर्ती निकाली गई है। जिसका आवेदन की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है।

कैटेगरी का नाम पदों की संख्या
अनारक्षित (UR) 163
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 40
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 107
अनुसूचित जाति (SC) 82
अनुसूचित जनजाति (ST) 10
कुल पदो की संख्या 402

UPSSSC Recruitment 2026 Eligibility

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके पास मांगी गई शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार रूप से दी गई है।

  • आवेदक उम्मीदवारों को दसवीं पास होना चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPPET) 2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए।
  • राजकीय प्राविधिक केंद्र या राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र, लाल डिग्गी पार्क, गोरखपुर द्वारा दिया गया नलकूप मैकेनिक कोर्स में सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई भी प्रमाण पत्र होना चाहिए। यामशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन, टर्नर में से किसी में भी उत्तर प्रदेश या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान द्वारा दिया गया न्यूनतम 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट या राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, भारत सरकार द्वारा दिया गया 3 वर्षों का नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।

UPSSSC Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। और उतर प्रदेश आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छुट् देखने को मिलेगी।

UPSSSC Recruitment 2026 Application Fee

उत्तर प्रदेश लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा। जो सभी वर्गों के लिए सिर्फ ₹25 रखी गई है।

UPSSSC Recruitment 2026 Selection Process

इन पदो पर आवेदक उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया PET- 2025 के अंकों के आधार पर, मेंस एग्जाम और अंतिम फाइनल मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।

  • PET- 2025 के अंकों के आधार पर
  • मेंस एग्जाम
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

UPSSSC Recruitment 2026 Salary

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में इन पदो पर सेलेक्ट हो जाते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों की सैलरी 19,900 – 63,200 प्रतिमाह वेतन मिलने वाला है। इसके अलावा सरकार के अनुसार मिलने वाले अन्य अलाउंस का भी लाभ मिलेगा।

UPSSSC Recruitment 2026 Exam Pattern

अगर आपको इस भर्ती में इस पद पर सिलेक्ट होना है। तो आपको इस भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस के बारे में जननी जरूरी है। जिसकी जानकारी पूरी विस्तार से नीचे बताई गई है। उसे ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़िए।

पार्ट- 1 सब्जेक्ट क्लेशन नंबर टोटल मार्क्स
पार्ट- 1 (विषयगत ज्ञान) विद्युत की मौलिक अवधारणाएं 5 5
आधार सुरक्षा परिचय 10 10
इंजीनियरिंग धातु 5 5
इकाई प्रणाली 5 5
पदार्थ विज्ञान 5 5
द्रव्यमान, भार एवं घनत्व 5 5
चाल और वेग 5 5
कार्य, शक्ति और ऊर्जा 5 5
ऊष्मा और तापमान 5 5
बल 5 5
तापमानमापी उपकरण 5 5
चक्रीय गति 5 5
पार्ट- 2 कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी, समसामयिक तकनीकी विकास 15 15
पार्ट- 3 उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी 15 15
Total 100 100

UPSSSC Recruitment 2026 Apply Date

जारी विज्ञापन के अनुसार इन पदो पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से 5 मई 2026 तक चलने वाली है। इसलिए आवेदक उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य करें। तभी आपका आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

UPSSSC Recruitment 2026 Apply Online

अगर आप भी यूपी लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको सिर्फ नीचे बताएं गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद आपको Applicant Authentication/Login Through PET Registration Number के टैब पर क्लिक करें
  3. इसके बाद आपको PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगिन करें।
  4. अब आपसे मांगी गई सभी डिटेल्स अच्छे से दर्ज करें
  5. इसके बाद अपना सभी डाक्यूमेंट्स स्कैन कर अपलोड करें
  6. अब आप अपना आवेदन फीस का भुगतान करें।
  7. अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

Notice:- यूपी लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ओपन करके इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़कर ही आवेदन कीजिए।

निष्कर्ष

अगर आप भी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हो तो आपके लिए वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग तकनीशियन के कुल 402 पदो पर भर्ती निकाली गई है। जिसकी आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। सभी वर्गों के लिए आवेदन फीस सिर्फ ₹25 रखी गई है। सेलेक्ट कैंडिडेट की सैलरी 63,200 तक प्रति माह महीने वाली है। इसके अलावा इस भर्ती में (महिला/पुरुष) दोनों कैंडिडेट भाग ले सकते हैं।

और पढ़े

UP Special Teacher Vacancy 2026

SSB Constable Vacancy 2026

Bihar Home Guard Vacancy 2026

Leave a Comment