जितने भी पढ़ने वाले (Male/Female) अभ्यर्थी Railway Vacancy 2026 का इंतजार कर रहे हैं। या रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों के लिए इस वर्ष 2026 में रेलवे में नौकरी पाने का बहुत ही शानदार मौका है। क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के द्वारा 1800 से अधिक पदो पर अप्रेंटिस की भर्ती निकाली गई है। और इस भर्ती का नोटिफिकेशन नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की तरफ से निकाला गया है। जिसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

इसलिए Railway Vacancy 2026 का कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, कट ऑफ, फाइनल मेरिट लिस्ट डेट आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सभी जानकारी आप सभी को स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूं। इसलिए आपसे अनुरोध है। कि इस आर्टिकल के सभी लेख को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़े। ताकि इससे जुड़ी सभी जानकारी अच्छे से आपको मालूम हो सके।
Railway Vacancy 2026 Overview
| भर्ती संगठन | रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के द्वारा |
| कुल पोस्ट | 1,853 |
| पद का नाम | अप्रेंटिस |
| योग्यता | दसवीं पास+ITI |
| आयु सीमा | 15 से 24 वर्ष |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट बेसिस |
| ट्रेनिंग की अवधि | 1 वर्ष |
| स्टाइपेंड | सरकारी नियमानुसार प्रतिमाह स्टाइपेंड |
| प्रारंभिक तिथि | 8 जुलाई 2026 |
| अंतिम तिथि | 7 अगस्त 2026 |
| ऑफीशियल वेबसाइट | rrcpryj.org |
Railway Vacancy 2026 Total Post
जारी विज्ञापन के अनुसार आप सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे कि यह भर्ती कुल 1,853 पदो पर निकाली गई है। जिसमें फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, स्टेनोग्राफर समेत विभिन्न ट्रेड्स के लिए यह भर्ती निकाली गई है।
Railway Vacancy 2026 Eligibility
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक कैंडिडेट को एसएससी/मैट्रिकुलेशन/ दसवीं पास या इसके समकक्ष परीक्षा में कम से कम से 50% अंकों के साथ पास किया होना चाहिए। इसके अलावा NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त संबंधित ट्रेड्स में आईटीआई किया होना चाहिए।
Railway Vacancy 2026 Age Limit
आवेदक कैंडिडेट की आयु सीमा कम से कम से 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होना चाहिए। 24 वर्ष से अधिक वाले उम्मीदवारों का आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही आवेदक कैंडिडेट की आयु सीमा की गणना 7 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा इस भर्ती में सरकारी नियमानुसार आवेदक कैंडिडेट की ऊपरी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
Railway Vacancy 2026 Application Fee
जो कैंडिडेट जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आते हैं। तो उनको सिर्फ ₹100 आवेदन फीस का भुगतान करने होंगे। और इस आवेदन फीस का भुगतान आपको ऑनलाइन माध्यम से पे करने होंगे। इसके अलावा एससी, एसटी (महिला) उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क रखी गई है। इन अभ्यर्थियों को एक भी रुपए आवेदन फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
Railway Vacancy 2026 Selection Process
अब बात करते हैं। इस भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस की तो इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। सिर्फ आवेदक कैंडिडेट का चयन उनके दसवीं और आईटीआई के मार्कशीट के अंकों के आधार पर की जाएगी।
- शार्टलिस्टिंग
- फाइनल मेरिट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
Railway Vacancy 2026 Salary
जितने भी कैंडिडेट रेलवे के इस अप्रेंटिस पद पर सेलेक्ट हो जाते हैं। तो उनकी स्टाइपेंड सरकारी नियमानुसार प्रतिमाह दी जाएगी।
Railway Vacancy 2026 Important Documents
रेलवे में इस अप्रेंटिस के पदो पर आवेदन करने के लिए आपके पास यह सभी आवश्यक दस्तावेज होनी जरूरी है। जिसे आप नीचे लेख में बताई गई जानकारी को पढ़कर जान सकते हो।
- दसवीं का मार्कशीट
- आईटीआई का मार्कशीट
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ईमेल आईडी
- फोन नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
Railway Vacancy 2026 Cut Off
आप सभी को बता दे कि इस भर्ती में किसी लिखित परीक्षा जैसी कट ऑफ जारी नहीं होती है। इसमें सिर्फ दसवीं और आईटीआई के प्राप्त अंकों के आधार पर सीधी मेरीट बेसिस के आधार पर आवेदक कैंडिडेट का चयन किया जाता है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़िए।
Railway Vacancy 2026 Merit List Date
जितने भी अभ्यर्थी इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे कि इस अप्रेंटिस भर्ती का फाइनल मेरिट लिस्ट डेट आवेदन की आखिरी तारीख समाप्त होने के कुछ सप्ताह बाद इसके आधिकारिक वेबसाइट पर मेरी सूची जारी कर दी जाएगी। इसलिए सभी अभ्यर्थी इसके ऑफीशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहिए जानकारी पाने के लिए।
Railway Vacancy 2026 Apply Date
जारी विज्ञापन के अनुसार जो भी आवेदक कैंडिडेट रेलवे में इस अप्रेंटिस पद पर अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो वह कैंडिडेट 8 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। नहीं तो आवेदन की अंतिम तारीख समाप्त होने पर किसी भी कैंडिडेट का आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Railway Vacancy 2026 Apply Now
अगर आप भी अपना आवेदन रेलवे के इस अप्रेंटिस पदो पर करना चाहते हैं। तो आपको इधर-उधर भटकने की कोई आवश्यकता नहीं है। बस आपको नीचे बताए गए सभी चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया सरल भाषा में बताई गई है।
- सबसे पहले आप उतर मध्य रेलवे (NCR) की ऑफीशियल वेबसाइट rrcpryj.org पर जाएं।
- अब आप ‘About US’ सेक्शन में जाए और ‘RRC-NCR’ पेज पर क्लीक करें।
- इसके बाद आप ‘Online Act Apprentice Application 2026’ लिंक पर क्लिक कीजिए
- इसके बाद सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
- अब आप जनरेट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- अब आपसे मांगी गई आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद अपना आवेदन फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
Notice:- रेलवे में इस अप्रेंटिस पदो पर आवेदन करने से पहले इस भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़िए।
| Official Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Apply Now | Click Here |
निष्कर्ष
अगर आप रेलवे में बिना परीक्षा वाली सीधी भर्ती की तलाश में है। तो आप सभी के लिए इस वर्ष 2026 में रेलवे में नौकरी पाने का बहुत ही शानदार मौका है। क्योंकि रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के द्वारा 1,853 पदो पर अप्रेंटिस की भर्ती निकाली गई है। जिसमें योगिता सिर्फ दसवीं पास और आईटीआई मांगी गई है। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। आवेदक कैंडिडेट का चयन सिर्फ योग्यता के आधार पर किया जाएगा। इसलिए आप इस भर्ती में अपना आवेदन 7 अगस्त 2026 तक अवश्य करें।
FAQ
प्रश्न:- अभी रेलवे में कौन सी भर्ती निकली है?
उतर:- आप सभी को बता दे रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के द्वारा अप्रेंटिस के कुल 1800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है।
प्रश्न:- रेलवे अप्रेंटिस का फॉर्म कब आएगा?
उतर:- वर्ष 2026 में रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) के द्वारा अप्रेंटिस के कुल 1853 पदो पर भर्ती निकाली गई है। जिसका आवेदन 8 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक निर्धारित किया गया है।