MPPSC ATP Recruitment 2026:- MPPSC की ओर से निकली असिस्टेंट टाउन प्लानर की भर्ती, स्नातक डिग्री वालों के लिए शानदार मौका।

अगर जो उम्मीदवार शहरों-कस्बों के विकास और उन्हें डिजाइन करने का बहुत शौक रखते हैं। तो उन सभी के लिए इस वर्ष मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से (MPPSC ATP Recruitment 2026) के तहत असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। आपको बता दें की नगरीय विकास विभाग के लिए यह वैकेंसी निकाली गई है।

MPPSC ATP Recruitment 2026

MPPSC ATP Recruitment 2026 वैकेंसी के इस पद पर नियुक्ति सरकारी अधिकारी शहरों के मास्टर प्लान और विकास योजना पर काम करते हैं। उन पर बिल्डिंग और भूमि उपयोग से जुड़े प्रस्ताव, अवैध निर्माण, सड़क, पार्क, सार्वजनिक और बुनियादी स्वरूप की देखरेख की भी जिम्मेदारी होती है। इसलिए यह भर्ती आप सभी के लिए शानदार है। इस भर्ती से जुड़ी कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सभी जानकारी इस लेख में आप सभी को बताई जाएगी।

MPPSC ATP Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC)
कुल पोस्ट 39
पदो का नाम असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP)
अप्लाई मोड ऑनलाइन (Male/ Female दोनो)
योग्यता स्नातक डिग्री
चयन प्रक्रिया रिटेन एग्जाम/इन्टरव्यू
सैलरी ₹56,100 – ₹1,77,500 प्रतिमाह तक
अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026
फॉर्म में गलती सुधारने की तिथी 5 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक
ऑफिसियल वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in

MPPSC ATP Recruitment 2026 Total Post

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश से लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से असिस्टेंट टाउन प्लानर के कुल 39 पदो पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

MPPSC ATP Recruitment 2026 Eligibility

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निवेश में स्नातक की डिग्री (4 साल की) यह नगर निवेश या शहरी निवेश/ नगरिय निवेश अथवा आवास निवेश या ग्रामीण निवेश /अधोसंरचना निवेश/ क्षेत्रीय निवेश या यातायात एवं परिवहन निवेश या भूदृष्य वास्तुकला अथवा नगर रूपांकन/ पर्यावरण निवेश में पोस्ट ग्रेजुएशन (एम प्लान) अथवा एआईटीपी परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। लेकिन आपको एक बात ध्यान देना है। यातायात एवं परिवहन में बी.ई या एम.ई की डिग्री स्वीकार नहीं होगी।

MPPSC ATP Recruitment 2026 Age Limit

आवेदक उम्मीदवारों की आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए और इस भर्ती में रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों की आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।

MPPSC ATP Recruitment 2026 Application Fee

फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन फीस भी भुगतान करनी होगी। जनरल एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹540 रखी गई है। जबकि ओबीसी/ एससी/ एसटी कैंडिडेट के लिए ₹210 आवेदन फीस निर्धारित किया गया है। और इस आवेदन फीस को आपको ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, फोन पे द्वारा पे कर सकते हो।

MPPSC ATP Recruitment 2026 Selection Process

अब बात करते हैं। अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया की तो सबसे पहले ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा ली जाएगी। पेपर में नेगेटिव मार्किंग भी रखी गई है। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर पदो के तीन गुना से ज्यादा कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही फाइनल सिलेक्शन एग्जाम और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को इंटरव्यू से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें योग्य पाए गए अभ्यर्थी ही अगले चरण के लिए एलिजिबल होंगे। अगर अभ्यर्थियों की संख्या 500 से कम होती है। तो इस स्थिति में अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के जरिए सेलेक्ट किया जा सकता हैं।

MPPSC ATP Recruitment 2026 Salary

जो भी अभ्यर्थी मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से असिस्टेंट टाउन प्लानर के पद पर चयनित हो जाते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों की सैलरी ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रतिमाह मिलने वाली है। इसके अलावा राज्य सरकार के अनुसार अन्य भत्ते भी प्राप्त हो सकते हैं।

MPPSC ATP Recruitment 2026 Important Documents

अभ्यर्थियों को इन पदो पर आवेदन करने के लिए उनके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी पूरी जानकारी नीचे लेख में दी गई है। उसे अच्छे से पढ़िए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईमेल आईडी
  • फोन नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

MPPSC ATP Recruitment 2026 Job Profile

मास्टर प्लान:- उम्मीदवारों को शहरों एवं क्षेत्र की व्यवस्थित विकास के लिए दीर्घकालिक मास्टर प्लान और क्षेत्रीय योजना बनाना।

विकास नियंत्रण और नियमन:- निर्माण कार्यों की रूपरेखा तय करना और यह भी सुनिश्चित करना कि शहर का विकास अनुमोदित मानकों और जोनल नियमों के अनुसार होना चाहिए।

बुनियादी ढांचे का समन्वय:- अभ्यर्थियों को शहरों में जल आपूर्ति परिवहन ट्रैफिक मैनेजमेंट और आवासियों क्षेत्र के बीच सबसे बेहतर संतुलन स्थापित करने का योजना तैयार करना।

MPPSC ATP Recruitment 2026 Important Date

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य करें। तभी उनका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

MPPSC ATP Recruitment 2026 Apply Now

अगर आप भी इन पदो पर अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको सिर्फ नीचे बताए गए सभी चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करने होंगे। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया सरल भाषा में नीचे लेख में दी गई है।

  1. सबसे पहले आप आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर जाए।
  2. अब आपको सबसे पहले बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड के जरिए वेबसाइट पर फिर से लॉगिन करें।
  4. इसके बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी सर्टिफिकेट के अनुसार सही-सही भरें।
  5. सभी डिटेल्स भरने के बाद अब आप अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर सही साइज में अपलोड करें।
  6. इसके बाद आवेदन फीस पेमेंट विकल्प पर क्लिक करके अपना कैटगरी वाइज आवेदन फीस का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें। ताकि भविष्य के लिए काम दे।

नोटिस:- इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर इसे जुड़ी सभी जानकारी पढ़ कर ही आवेदन करें।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

वर्ष 2026 में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट टाउन प्लानर के कुल 39 पदो पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में अगर 500 से कम अभ्यर्थियों की संख्या होती है। तो उनका चयन सिर्फ इंटरव्यू के जरिए किया जा सकता है। सिलेक्ट उम्मीदवारों की सैलरी ₹1,77,500 तक प्रतिमाह मिलने वाली है। और अभ्यर्थियों की उम्र सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसलिए इस भर्ती में अपना आवेदन 31 जुलाई 2026 तक अवश्य करें।

FAQ

प्रश्न:- 2026 में एमपीपीएससी की वैकेंसी कब निकलेगी?

उतर:- हाल ही में एमपीपीएससी की ओर से असिस्टेंट टाउन प्लानर के कुल 39 पदो पर वैकेंसी निकाली गई है।

प्रश्न:- एमपीपीएससी 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

उतर:- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट टाउन प्लानर के कुल 39 पदो पर भर्ती आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तक निर्धारित किया गया है।

Read More

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026

UP Anganwadi Bharti 2026

Leave a Comment