IOCL Apprentice Vacancy 2026:- आईओसीएल की ओर से अप्रेंटिस की निकली भर्ती, बिना परीक्षा सीधी भर्ती

जो भी कैंडिडेट बिना परीक्षा वाली सीधी भर्ती की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। और अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। तो वैसे कैंडिडेट के लिए वर्ष 2026 में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के द्वारा IOCL Apprentice Vacancy 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जिसमें अप्रेंटिस के कुल 630 से अधिक पदो पर भर्ती निकाली गई है। जिसका आवेदन इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

IOCL Apprentice Vacancy 2026

इसलिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार IOCL Apprentice Vacancy 2026 का कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन फीस, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। इसलिए इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी जानने के लिए इस आर्टिकल के सभी लेख को स्टेप बाय स्टेप अवश्य पढ़े।

IOCL Apprentice Vacancy 2026 Overview

भर्ती संगठन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL)
पद का नाम अप्रेंटिस
कुल पोस्ट 637
आयु सीमा 18 से 24 वर्ष (ऊपरी आयु सीमा में छूट)
चयन प्रक्रिया मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सैलरी अप्रेंटिस एक्ट के अनुसार
आवेदन फीस निःशुल्क
आवेदन तिथि 7 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026
ऑफिसियल वेबसाइट  iocl.com

IOCL Apprentice Vacancy 2026 Total Post

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अप्रेंटिस के कुल 637 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें अलग-अलग पद निकाले गए हैं। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़े।

पदो का नाम पदों की संख्या
ट्रेड अप्रेंटिस (रासायनिक) 129
फिटर (मैकेनिकल-आईटीआई) 143
टेक्नीशियन अप्रेंटिस-रसायन विज्ञान 107
टेक्नीशियन अप्रेंटिस-यांत्रिक 49
टेक्नीशियन अप्रेंटिस-इलेक्ट्रिकल 126
टेक्नीशियन अप्रेंटिस-डिसिप्लिन इंस्ट्रूमेंटेशन 39
सचिवीय सहायक (पानीपत+दिल्ली) 11
अकाउंटेंट 01
डेटा एंट्री ऑपरेटर 32

IOCL Apprentice Vacancy 2026 Qualification

आइओसीएल अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके पास यह डिग्री होनी चाहिए जिसकी जानकारी नीचे विस्तार रूप से स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे ध्यान पूर्वक पढ़ें।

  • बीएससी की डिग्री (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ या इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री) के साथ होनी चाहिए
  • आवेदक उम्मीदवारों को केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की होनी चाहिए
  • एनसीवीईटी, एससीवीटी से ITI (फिटर)
  • डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए ( बीए, बीएससी, बीकॉम, या 12वीं पास) की होनी चाहिए

IOCL Apprentice Vacancy 2026 Age Limit

जो भी कैंडिडेट इस भर्ती में आवेदन करते हैं। उन सभी कैंडिडेट की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए और आयु सीमा की गणना 20 फरवरी 2026 को आखिरी तारीख के अनुसार की जाएगी और इस भर्ती में (SC) उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट, ओबीसी (OBC) के उम्मीदवारों के लिए 3 वर्ष की छूट, पीडब्ल्यूबीडी के उम्मीदवारों के 10 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

IOCL Apprentice Vacancy 2026 Application Fee

आइओसीएल 2026 भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट को किसी भी प्रकार की आवेदन फीस का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस भर्ती में आवेदन फीस सभी वर्गों के लिए नि:शुल्क रखी गई है।

IOCL Apprentice Vacancy 2026 Selection Process

आवेदक उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के लिए इस भर्ती में किसी भी प्रकार की एग्जाम आयोजित नहीं की जाएगी। यानी यह भर्ती सीधी बिना परीक्षा वाली भर्ती होने वाली है। इस भर्ती में आवेदक उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया सिर्फ मेरीट बेसिस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी।

IOCL Apprentice Vacancy 2026 Salary

जो भी कैंडिडेट इस भर्ती में चयनित होते हैं। तो उनकी सैलरी अप्रेंटिस एक्ट के नियम अनुसार दी जाएगी। जो अच्छी खासी रहने वाली है।

IOCL Apprentice Vacancy 2026 Important Documents

जो भी कैंडिडेट आइओसीएल अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करते हैं। तो उनके पास यह आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र (10वीं का मार्गशीट)
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पीडब्लूबीडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/वीजा पासपोर्ट)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • सिग्नेचर

IOCL Apprentice Vacancy 2026 Apply Date

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदक उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन 7 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। इसलिए इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य करें तभी आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

IOCL Apprentice Vacancy 2026 Apply Online

अगर इस भर्ती में किसी भी कैंडिडेट को आवेदन करना है। तो उन सभी कैंडिडेट को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उनको सिर्फ नीचे बताए गए प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही आसान भाषा में नीचे बताई गई है।

  1. सबसे पहले आप IOCL के आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाएं
  2. अब आप वेबसाइट के होम पेज पर कैरियर लिंक पर क्लिक करें
  3. अब आप रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करे
  4. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
  5. क्रिएट आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
  6. लॉगिन कर अपना आवेदन फार्म का डिटेल्स सही से दर्ज करें
  7. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें ताकि भविष्य के लिए काम दे।

Notice:- आइओसीएल अप्रेंटिस भर्ती की आवेदन करने से पहले आप सभी आवेदक उम्मीदवार इस भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक सही से पढ़ें

निष्कर्ष

बिना परीक्षा वाली सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। कि IOCL Apprentice Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें आवेदक उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। सिर्फ मेरीट बेसिस के आधार पर चयन किया जाएगा। जो आप सभी के लिए खास रहने वाली है।

FAQ

प्रश्न:- 2026 में IOCL में कितनी वैकेंसी है?

उतर:- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस के कुल 637 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें अलग-अलग पद शामिल है।

प्रश्न:- IOCL में आयु सीमा क्या है?

उतर:- आइओसीएल अप्रेंटिस 2026 भर्ती के लिए आवेदक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष होनी चाहिए इसके अलावा इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न:- IOCL में सैलरी क्या है?

उतर:- जो भी कैंडिडेट आइओसीएल अप्रेंटिस 2026 भर्ती में चयनित होते हैं। तो उन सभी कैंडिडेट की सैलरी प्रतिमाह अप्रेंटिस एक्ट के नियम अनुसार दी जाएगी।

और पढ़े

JPSC Lecture Recruitment 2026

HPRCA Assistant Staff Nurse Recruitment 2026

Bihar Panchayati Raj Vibhag Bharti 2026

Leave a Comment