CUSB Bihar Recruitment 2026:- बिहार के केंद्रीय विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, बिना लिखित परीक्षा, ऐसे करें जल्द आवेदन

जो भी अभ्यर्थी बिहार में रहकर सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हुए हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों के लिए वर्ष 2026 में सरकारी नौकरी पाने का बहुत ही अच्छा मौका है। CUSB Bihar Recruitment 2026 साउथ बिहार के केंद्रीय विश्वविद्यालय में अलग-अलग विभागों के लिए प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जिसमें आवेदक उम्मीदवार (Male/Female) दोनों कैंडिडेट इस भर्ती में इसके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

CUSB Bihar Recruitment 2026

जारी विज्ञापन के अनुसार CUSB Bihar Recruitment 2026 भर्ती के तहत दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड डेवलपमेंट, स्कूल ऑफ़ मैथमेटिक्स, स्टेटिस्टिक्स एंड कंप्यूटर साइंस, स्कूल ऑफ़ सोशल साइंस, ह्यूमन साइंस, स्कूल ऑफ़ एजूकेशन में फैकल्टी के पदो पर भर्ती होने वाली है।

CUSB Bihar Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ बिहार (CUSB)
कुल पोस्ट 35
पदों का नाम प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर
अप्लाई मोड ऑनलाइन
आयु सीमा जारी नहीं
सिलेक्शन प्रोसेस शॉर्टलिस्टिंग (एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर), इंटरव्यू , डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
सैलरी प्रोफेसर पद- ₹1,44,200 से ₹2,18,200, एसोसिएट प्रोफेसर- ₹1,31,400 से ₹2,17,100, असिस्टेंट प्रोफेसर पद ₹57,700 से ₹1,82,400
अंतिम तिथि 30 मार्च 2026
ऑफिसियल वेबसाइट www.cusb.ac.in

CUSB Bihar Recruitment 2026 Total Post

साउथ बिहार के केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 35 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो अलग-अलग पद के अनुसार यह पोस्ट निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई उसे पढ़िए।

पदों का नाम पदों की संख्या
प्रोफेसर 05
एसोसिएट प्रोफेसर 08
असिस्टेंट प्रोफेसर 22
कुल पदो की संख्या 35

CUSB Bihar Recruitment 2026 Qualification

यह भर्ती अलग-अलग पदों पर निकाली गई है। और पद के अनुसार क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है। उसे पढ़िए।

प्रोफेसर

इस पद के लिए आवेदक उम्मीदवार को अच्छे एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री न्यूनतम 55% अंकों के साथ और साथ ही मास्टर की डिग्री होने चाहिए इसके अलावा 10 साल रिसर्च पब्लिश हुए हो। और न्यूनतम 10 साल की टीचिंग/ रिसर्च का भी अनुभव होने चाहिए।

एसोसिएट प्रोफेसर

आवेदक कैंडिडेट के पास इस पद के लिए पीएचडी डिग्री साथ ही साथ मास्टर की डिग्री भी होने चाहिए और कम से कम 8 साल का रिसर्च या टीचिंग अनुभव। कम से कम 7 रिसर्च पब्लिश हुई हो जिनमें 75 का रिसर्च स्कोर होना चाहिए चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर

इस पद के लिए आवेदक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। साथ में NET एग्जाम पास की हो। पीएचडी होल्डर्स को NET क्वालीफाई करने की जरूरत नहीं है।

CUSB Bihar Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात करें तो आप सभी आवेदक कैंडिडेट को बता दे की अभी आयु सीमा जारी नहीं की गई है।

CUSB Bihar Recruitment 2026 Application Fee

जो भी आवेदक उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करते हैं। तो उन्हें आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा। जो श्रेणीवार निर्धारित की गई है। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए ₹2000 आवेदन फीस जमा करने होंगे। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्लूबीडी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क रखी गई है।

CUSB Bihar Recruitment 2026 Selection Process

इन पदो पर आवेदन करने वाले आवेदक कैंडिडेट को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा इस भर्ती में आयोजित नहीं की जाएगी। यह भर्ती सीधी भर्ती होने वाली है। बस आवेदन किए हुए आवेदक कैंडिडेट का शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्ट लिस्ट हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

  • शॉर्टलिस्टिंग (एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर)
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

CUSB Bihar Recruitment 2026 Salary

जो भी आवेदक कैंडिडेट इन पदो पर सिलेक्ट होते हैं। तो पद के अनुसार उनकी सैलरी अलग-अलग निर्धारित की जाएगी। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

  • प्रोफेसर पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी ₹1,44,200 से ₹2,18,200 प्रतिमाह मिलने वाली है।
  • एसोसिएट प्रोफेसर के लिए ₹1,31,400 से ₹2,17,100 प्रतिमाह वेतन दी जाएगी।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए प्रतिमाह सैलेरी ₹57,700 से ₹1,82,400 दी जाएगी।

CUSB Bihar Recruitment 2026 Important Documents

इन पदो पर आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होनी चाहिए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • NET/SET/SELT प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/वीजा पासपोर्ट)
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

CUSB Bihar Recruitment 2026 Apply Date

इन पदो पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट अपना आवेदन इस भर्ती में 3 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक कर सकते हैं। तभी आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। नहीं तो आखिरी तारीख के बाद आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

CUSB Bihar Recruitment 2026 Apply Online

अगर आप भी वर्ष 2026 में इन पदो पर आवेदन करना चाहते हैं। तो आप सभी कैंडिडेट को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बस आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप को बारी-बारी से फॉलो करने होंगे।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट www.cusb.ac.in पर जाएं
  2. इसके बाद आप करियर सेक्शन में अप्रेंटिस भर्ती से संबंधित बॉक्स में अप्लाई लिंक पर क्लिक करें
  3. अब आपको जिस पद के लिए आवेदन करना है उस पर क्लिक करें
  4. आपसे मांगी गई सारी डिटेल्स दर्ज करें
  5. इसके बाद फॉर्म भरे और मांगी गई डॉक्यूमेंट स्कैन पर अपलोड करें
  6. अब आप अपना श्रेणीवार आवेदन फीस का भुगतान करें
  7. अंत में फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।

Notice:- जो भी उम्मीदवार इन पदो पर अपना आवेदन इस भर्ती में करते हैं। तो आवेदन करने से पहले इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर उसे ओपन कर इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।

निष्कर्ष

दक्षिण बिहार के केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर सहित विभिन्न पदो पर भर्ती निकाली गई है। जो कुल 35 पद निर्धारित किए गए हैं। इसमें (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट भाग ले सकते हैं। इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के कैंडिडेट के लिए आवेदन फीस ₹2000 जबकि एससी/एसटी / पीडब्ल्यूबीडी (महिला) कैंडिडेट के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क रखी गई है। इसलिए इस भर्ती का आवेदन 30 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

FAQ

प्रश्न:- बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली कब होगी?

उतर:- साउथ बिहार के केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर,
एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, के कुल 35 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसकी आवेदन की प्रक्रिया 3 मार्च 2026 से शुरू कर दी गई हैं।

प्रश्न:- बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर की सैलरी कितनी होती है?

उतर:- दक्षिण बिहार के केंद्रीय विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए सैलरी ₹57,700 से ₹1,82,400 प्रतिमाह दी जाएगी।

और पढ़े

NIT Patna Non-Teaching Vacancy 2026

Central Bank of India Recruitment 2026

Bihar Anganwadi Vacancy 2026

Leave a Comment