IIT Delhi Vacancy 2026:- आईआईटी दिल्ली में निकली गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

अगर आप दिल्ली में नौकरी करना चाहते हैं। तो आपके लिए वर्ष 2026 में IIT Delhi Vacancy 2026 में नौकरी करने का शानदार मौका है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने विज्ञापन संख्या E-2/01/2026(DR) के तहत इस भर्ती में विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसका आवेदन ऑनलाइन माध्यम से रहने वाला है। इस भर्ती में (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट भाग ले सकते हैं।

IIT Delhi Vacancy 2026

जो भी इच्छुक योग्य उम्मीदवार IIT Delhi Vacancy 2026 का आवेदन करना चाहते हैं। तो आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं आप इस भर्ती में अपना आवेदन 8 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे) तक कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले इस भर्ती की कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, आवेदन फीस, आवेदन तिथि, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित जानकारी अवश्य जाने।

IIT Delhi Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Delhi)
कुल पोस्ट 06
पद का नाम गैर-शैक्षणिक
अप्लाई मोड ऑनलाइन (Male/Female)
योग्यता पद के अनुसार
आयु सीमा पद के अनुसार
अंतिम तिथि 8 अप्रैल 2026
ऑफिसियल वेबसाइट recruit-iitd.nielit.in

IIT Delhi Vacancy 2026 Total Post

आप सभी कैंडिडेट को बता दे कि यह भर्ती गैर-शैक्षणिक के कुल 06 पदों पर निकाली है। जिसमें अलग-अलग पद शामिल है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

पद का नाम कुल पदो की संख्या समूह
अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) 01 A
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 01 B
एप्लीकेशन एनालिस्ट 01 B
सहायक प्रशासनिक अधिकारी 01 B
एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट 01 C
अकाउंट्स एवं ऑडिट असिस्टेंट 01 C
कुल पदो की संख्या 06

IIT Delhi Vacancy 2026 Qualification

इस भर्ती में अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी पद के अनुसार नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल):- इस पद के लिए आवेदक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग के किसी भी शाखा में स्नातकोत्तर डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री जिसमें कम से कम 55% अंक अनिवार्य है। और संबंधित क्षेत्र में सहायक अभियंता (PB-2 या उच्चतर) स्तर पर कम से कम 6 साल का अनुभव भी होना जरूरी है। इसके साथ ही ₹4800 या उससे अधिक ग्रेड पे या उसके समकक्ष वेतन स्तर अनिवार्य है।

जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल):- आवेदक कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष को योग्यता होनी चाहिए। जो 55% अंकों के साथ अनिवार्य है। और उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में 2 साल का प्रासंगिक अनुभव भी होना चाहिए।

एप्लीकेशन एनालिस्ट:- इस पद के लिए आवेदक कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से विज्ञान/ कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री या बी.ई/बी.टेक या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। जो न्यूनतम 55% अंकों के साथ होनी चाहिए और साथ में 3 साल का प्रशंसगिक अनुभव भी अनिवार्य है।

सहायक प्रशासनिक अधिकारी: – आवेदक कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री 55% अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ ही 1 वर्ष का प्रशंसगिक अनुभव भी अनिवार्य है।

एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट:- इस पद के लिए आवेदक कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री 55% अंकों के साथ होनी चाहिए।

एकाउंट्स एवं ऑडिट असिस्टेंट: – इस पद के लिए आवेदक कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए और इस डिग्री में कम से कम 55% अंक भी अनिवार्य है।

IIT Delhi Vacancy 2026 Age Limit

आवेदक कैंडिडेट की आयु सीमा की बात करें तो इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

पद का नाम समूह आयु सीमा
अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) A 45 वर्ष
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) B 35 वर्ष
एप्लीकेशन एनालिस्ट B 35 वर्ष
सहायक प्रशासनिक अधिकारी B 35 वर्ष
एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट C 30 वर्ष
अकाउंट्स एवं ऑडिट असिस्टेंट C 30 वर्ष

IIT Delhi Vacancy 2026 Application Fee

जो भी कैंडिडेट इस भर्ती में अपना आवेदन करते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क + प्रसंस्करण शुल्क का भुगतान भी करना होगा। जो कैंडिडेट यूआर/ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी श्रेणी के तहत आते हैं। तो उनको ₹1500 आवेदन फीस जमा करने होंगे। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ महिला/ पूर्व सैनिक श्रेणी के लिए ₹750 रुपए आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।

IIT Delhi Vacancy 2026 Selection Process

इस भर्ती में आवेदक कैंडिडेट की चयन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। शॉर्ट लिस्ट हुए आवेदक कैंडिडेट का लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के प्रदर्शन के जरिए फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़े।

  • शॉर्टलिस्टिंग
  • लिखित परीक्षा/ इंटरव्यू

IIT Delhi Vacancy 2026 Salary

पद का नाम समूह वेतन स्तर (7वें सीपीसी अनुसार)
अस्सिटेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (सिविल) A 10
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) B 6
एप्लीकेशन एनालिस्ट B 6
सहायक प्रशासनिक अधिकारी B 6
एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट C 5
अकाउंट्स एवं ऑडिट असिस्टेंट C 5

IIT Delhi Vacancy 2026 Important Documents

आवेदन करने के लिए आवेदक कैंडिडेट के पास निम्नलिखित दस्तावेज होनी चाहिए। जानकारी के नीचे लेख को पढ़ें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर, इत्यादि

IIT Delhi Vacancy 2026 Apply Date

अगर जो भी कैंडिडेट इस भर्ती के तहत विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं। तो अपना आवेदन 8 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे) तक कर सकते हैं।

IIT Delhi Vacancy 2026 Apply Online

अगर आप भी इस भर्ती में विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदो के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो बस आपको नीचे बताए गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही आसान भाषा में बताई गई है।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफीशियल वेबसाइट recruit-iitd.nielit.in पर जाएं
  2. अब आप न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
  3. रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
  4. जिस पद के लिए आवेदन करना है। उसे चुने और आवेदन फार्म में मांगी गई सही-सही जानकारी दर्ज करें
  5. अब आपसे मांगी गई आवश्यक दस्तावेज (जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर, अनुभव प्रमाण पत्र आदि) स्कैन कर अपलोड करें
  6. अब आप अपना श्रेणी अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करें
  7. अब आपको अंत में फॉर्म सबमिट करके फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख लेनी है।

Notice:- इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़िए।

निष्कर्ष

दिल्ली में विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदो पर नौकरी करने का वर्ष 2026 में शानदार मौका है। इसमें (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट भाग ले सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती में सिर्फ शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू के जरिए कैंडिडेट का चयन किया जाएगा। इसलिए इस मौके को अपने हाथ से ना गवाए। इस भर्ती में अपना आवेदन अवश्य दें।

और पढ़े

Konkan Railway Apprentice Vacancy 2026

Railway ALP Recruitment 2026

Bihar Home Guard Vacancy 2026

Leave a Comment