Indian Post GDS Bharti 2026:- डाक विभाग में निकली बंपर पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

जितने भी अभ्यार्थी डाक विभाग में नौकरी करना चाहते हैं। तो वैसे अभ्यर्थियों के लिए बहुत अच्छा वर्ष 2026 में डाक विभाग में नौकरी करने का मौका है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। भारतीय डाक विभाग ने Indian Post GDS Bharti 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिसमें कुल 28,000 से अधिक पदो पर भर्ती निकाली गई है। और इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

जारी विज्ञापन के अनुसार Indian Post GDS Bharti 2026 का कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। तो आप सभी से अनुरोध है। कि इस आर्टिकल के सभी लेख को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़े।

Indian Post GDS Bharti 2026 Overview

भर्ती संस्था भारतीय डाक विभाग (GDS)
कुल पोस्ट 28,740
पद का नाम असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM),
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
योग्यता 10वी पास
आवेदन फीस सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस ₹100/-
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, पीडब्लूडी (महिला) निःशुल्क
आवेदन तिथि 31 जनवरी 2026
अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026
ऑफिसियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in

Indian Post GDS Bharti 2026 Total Post

जारी विज्ञापन के अनुसार भारतीय डाक विभाग में कुल 28,740 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो अलग-अलग राज्य के अनुसार भर्ती के पद को निर्धारित किया गया है। जिसकी पूरी जानकारी नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे ध्यान से पढ़ें।

राज्य का नाम पदो की संख्या
आंध्र प्रदेश 1060
असम 639
बिहार 1,347
छत्तीसगढ़ 1,155
दिल्ली 42
गुजरात 1,830
हरियाणा 270
हिमाचल प्रदेश 520
जम्मू और कश्मीर 267
झारखंड 908
कर्नाटक 1,023
केरल 1,691
मध्य प्रदेश 2,120
महाराष्ट्र 3,553
उत्तर पूर्वी 1,014
ओड़िशा 1,191
राजस्थान 634
पंजाब 262
तमिलनाडु 2,009
तेलंगाना 609
पश्चिम बंगाल 2,982
उत्तराखंड 445
उत्तर प्रदेश 3,169
कुल पोस्ट 28,740

Indian Post GDS Bharti 2026 Eligibility

भारतीय डाक विभाग भर्ती में सिर्फ वही कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। जो किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से दसवीं पास किया हो इसके साथ ही कैंडिडेट को दसवीं कक्षा में एक विषय मातृभाषा का होना जरूरी है और आवेदन कैंडिडेट को कंप्यूटर और साइकिल चलाने का भी नॉलेज होना चाहिए।

Indian Post GDS Bharti 2026 Age Limit

भारतीय डाक विभाग भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रहनी चाहिए इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। जिसकी जानकारी नीचे बताई गई हैं।

एससी/ एसटी के कैंडिडेट की आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी
ओबीसी कैंडिडेट के आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी

दिव्यांग उम्मीदवारों के आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Indian Post GDS Bharti 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट को आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार रूप से बताइ गई है।

श्रेणी आवेदन फीस
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस ₹100/-
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति, पीडब्लूडी (महिला) निःशुल्क

Indian Post GDS Bharti 2026 Important Documents

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कुछ आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार रूप से बताई गई है। उसे ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ें

शैक्षिक प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदी लागू हो)
निवास प्रमाण पत्र
दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पहचान पत्र ( आधार कार्ड/ वोटर आईडी/ कार्ड वीजा पासपोर्ट)
मोबाइल नंबर
ईमेल आईडी
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर

Indian Post GDS Bharti 2026 Selection Process

डाक विभाग 2026 भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट का किसी भी प्रकार का एग्जाम नहीं लिया जाएगा। यह सीधी भर्ती होने वाली है। इसमें सिर्फ कैंडिडेट का मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर चयन किया जाएगा।

मेरिट बेसिस
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Indian Post GDS Bharti 2026 Salary

जो भी कैंडिडेट इस भर्ती में चयनित होते हैं। तो उनकी सैलरी पद के अनुसार अलग-अलग दी जाएगी। जिसकी जानकारी नीचे पद के अनुसार सैलरी बताई गई है। उसे पढ़े

असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी ₹10,000 से ₹24,470 प्रतिमाह दी जाएगी।

ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) के पद पर चयनित उम्मीदवारों की सैलरी ₹12,000 से ₹29,380 प्रतिमाह दी जाएगी।

Indian Post GDS Bharti 2026 Apply Date

जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती की आवेदन 31 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं। और इस भर्ती की आवेदन सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

Indian Post GDS Bharti 2026 Apply Online

अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं। तो आप सभी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि इस भर्ती की आवेदन की पूरी प्रक्रिया बहुत ही आसान भाषा में नीचे स्टेप बाय स्टेप बताइए गई है। उसे ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़कर अपना आवेदन कर सकते हैं।

सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं

अब आप वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन से संबंधित लिंक पर क्लिक करें

मांगी गई जानकारी को दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें

अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरे

अब आप अपना जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करे

इसके बाद कैटिगरी वाइज आवेदन फीस का भुगतान करें

अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।

Notice:- इस भर्ती की आवेदन करने से पहले आपको इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए।

निष्कर्ष

अगर आप सिर्फ दसवीं पास हैं। और सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। और आपको बिना परीक्षा वाली नौकरी चाहिए तो आप के लिए वर्ष 2026 में भारतीय डाक विभाग में कुल 28,740 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में सिर्फ मेरीट बेसिस के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यानी यह सीधी भर्ती होने वाली है। इस भर्ती में अपना आवेदन 14 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं।

FAQ

प्रश्न:- जीडीएस में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं?

उतर:- इस भर्ती के लिए आपके पास शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदी लागू हो), निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र(यदि लागू हो) आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर इत्यादि आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए

प्रश्न:- जीडीएस 2026 के लिए योग्यता क्या है?

उतर:- भारतीय डाक विभाग भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं पास की होनी चाहिए इसके साथ ही कंप्यूटर और साइकिल चलाने का भी नॉलेज होना चाहिए

प्रश्न:- डाकिया की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

उतर:- डाक विभाग भर्ती में चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार निर्धारित की जाएगी जो असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद के लिए ₹10,000 से ₹24,470 जबकि ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) पद के लिए ₹12,000 से ₹29,380 प्रतिमाह सैलेरी दी जाएगी।

दूसरे आर्टिकल खातिर

Leave a Comment