MMRDA Recruitment 2026:- एमएमआरडीए की ओर से निकली ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती, सिंगल परीक्षा वाली भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ा ही अच्छा मौका है। वर्ष 2026 में अपने सपने को पूरा करने का जो भी उम्मीदवार नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो वैसे उम्मीदवारों को बता दे कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने वर्ष 2026 के लिए ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार MMRDA Recruitment 2026 भर्ती की आवेदन करना चाहते हैं। तो इसके आधिकारिक वेबसाइट पर अपना आवेदन आसानी पूर्वक कर सकते हैं। क्योंकि इस वैकेंसी की आवेदन की प्रक्रिया 18 फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई है।

MMRDA Recruitment 2026

जो भी आवेदक कैंडिडेट MMRDA Recruitment 2026 भर्ती की आवेदन करना चाहते हैं। तो आवेदन करने से पहले इस भर्ती का कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। तो आप सभी उम्मीदवारों से अनुरोध हैं। कि इस आर्टिकल के सभी लेख को स्टेप बाय स्टेप अवश्य पढ़े।

MMRDA Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA)
कुल पोस्ट 235
पदों का नाम ऑनलाइन (Male/ Female) दोनों
अप्लाई मोड Online(Male/Female)
आवेदन फीस ₹1000
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन
सैलरी ₹19,100 से ₹1,77,500
आवेदन तिथि 18 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 20 मार्च 2026
ऑफिसियल वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in

MMRDA Recruitment 2026 Total Post

आप सभी कैंडिडेट को जानकारी के लिए बता दे कि मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने ग्रुप ए, बी और सी के कुल 235 पदो पर भर्ती निकाली है। जिसका आवेदन (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट कर सकते हैं।

MMRDA Recruitment 2026 Qualification

इस नौकरी के लिए वही कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। जिनके पास मांगी गई शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसलिए शैक्षिक योग्यता से संबंधित जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

  • आवेदक कैंडिडेट को संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री, डिप्लोमा, आर्टिटेक्चर या सिविल इंजीनियरिंग या प्लानिंग या इसके समक्ष कोई डिग्री होनी चाहिए
  • सोशल वर्क में मास्टर की डिग्री, लॉ में बैचलर की डिग्री, स्टेनोग्राफर के लिए दसवीं पास + 80 शब्द प्रति मिनट शॉर्टहैंड + 40 शब्द प्रति मिनट मराठी टाइपिंग, 10वीं पास के साथ वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए
  • शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़िए।

MMRDA Recruitment 2026 Age Limit

जो भी आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती में अपना आवेदन करते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए और इस भर्ती में एससी /एसटी के कैंडिडेट की अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट और पीडब्लूबीडी कैंडिडेट के लिए आयु सीमा में 7 वर्ष की छूट दी जाएगी।

MMRDA Recruitment 2026 Application Fee

आपको बता दे की इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा। और यह आवेदन फीस श्रेणी अनुसार निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे है।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य ₹1,000
पिछड़ा वर्ग (OBC/ST/SC/VJ-NT/SBC) ₹900
अनाथ श्रेणी ₹900
पूर्व सैनिक/पीडब्लूबीडी निःशुल्क

MMRDA Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के लिए उन्हें तीन चरणों से गुजरना होगा। पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम होगा। इसके बाद दूसरे चरण में स्किल टेस्ट और तीसरे चरण में डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा।

  • ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम
  • स्किल टेस्ट
  • डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन

MMRDA Recruitment 2026 Salary

अगर जो भी आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती में सेलेक्ट हो जाते हैं। तो उनकी सैलरी की बात करें तो उनको प्रतिमाह ₹19,100 से ₹1,77,500 तक मिलने वाली है। इसके अलावा अन्य अनाउंस का लाभ भी दिया जाएगा।

MMRDA Recruitment 2026 Important Documents

अगर आप इस नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, इंजीनियरिंग/ डिप्लोमा डिग्री)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • जाती प्रमाण पत्र (आरक्षित श्रेणी के लिए)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

MMRDA Recruitment 2026 Apply Date

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 18 फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। और आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है।

MMRDA Recruitment 2026 Apply Online

अगर आप भी इस वैकेंसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो सिर्फ आपको नीचे बताए गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है। क्योंकि आवेदन करने का पूरा प्रोसेस बहुत ही सरल भाषा में बताया गया है।

  1. सबसे पहले आप इसके अधिकारीक वेबसाइट mmrda.maharashtra.gov.in पर जाएं
  2. अब आप वेबसाइट के होम पेज पर Recruitment सेक्शन में क्लिक करें
  3. इसके बाद आप Apply Online लिंक पर क्लिक करें
  4. मांगी गई सभी डिटेल्स अच्छे से दर्ज करें
  5. अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड कर दें
  6. इसके बाद अपना श्रेणी अनुसार आवेदन फीस का भुगतान करें
  7. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रखें ताकि भविष्य के लिए काम दें।

Notice:- अगर आप मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। तो आवेदन करने से पहले इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन एक बार अवश्य पढ़ें।

निष्कर्ष

अगर आप सिंगल परीक्षा वाली नौकरी की तलाश कर रहे हैं। तो आपके लिए वर्ष 2026 में मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के द्वारा ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती में (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी ₹19,100 से ₹1,77,500 तक मिलने वाली है। इसलिए 20 मार्च 2026 से पहले इस भर्ती में अपना आवेदन अवश्य दें।

और पढ़े

UPSC CAPF AC Vacancy 2026

HPCL Apprentice Vacancy 2026

DSSSB ASO JE Vacancy 2026

Leave a Comment