MPESB Recruitment 2026:- एमपी में निकली फॉरेस्ट गार्ड सहित अन्य पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन तक का मौका, जल्द करें आवेदन

जो अभ्यर्थी वन विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। तो उन सभी अभ्यर्थियों के लिए वर्ष 2026 में वन विभाग में नौकरी करने का शानदार अवसर है। क्योंकि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से वन विभाग के अंतर्गत 1600 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो MPESB Recruitment 2026 भर्ती के तहत (Male /Female) दोनों उम्मीदवार अलग-अलग पदो के लिए इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

MPESB Recruitment 2026

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार MPESB Recruitment 2026 भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 07 अप्रैल 2026 को किया जाएगा और फॉर्म में की गई त्रुटि का सुधार के लिए विंडो 28 फरवरी से लेकर 14 मार्च 2026 तक खुली रहेगी। अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करने का योजना बना लिए हैं। तो आवेदन करने से पहले इस भर्ती की कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी अवश्य जाने।

MPESB Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
कुल पोस्ट 1679
पदों का नाम फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर, असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट
अप्लाई मोड ऑनलाइन (Male/ Female दोनों)
आयु सीमा 18 से 38 वर्ष
योग्यता 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन पास
चयन प्रक्रिया , Written Exam, Document Verification, Medical Exam
आवेदन तिथि 28 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 14 मार्च 2026
ऑफिसियल वेबसाइट esb.mp.gov.in

MPESB Recruitment 2026 Total Post

आप सभी कैंडिडेट को बता दे की मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से वन विभाग के अंतर्गत कुल 1679 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें अलग-अलग पद शामिल है। और पद के अनुसार पोस्ट भी निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

पदों का नाम पदों की संख्या
फॉरेस्ट गार्ड 728
फील्ड गार्ड 169
जेल वार्डर 757
असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट 25
कुल पदो की संख्या 1679

MPESB Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती में दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएशन डिग्री वाले भी अपना आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि पद के अनुसार क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। इसलिए इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़िए।

MPESB Recruitment 2026 Age Limit

इन पदो पर आवेदन करने के लिए आवेदक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए और जो कैंडिडेट आरक्षित वर्ग के तहत आते हैं। तो उनकी ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी देखने को मिलेगी।

MPESB Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक उम्मीदवारों को आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा। जो आवेदन फीस श्रेणी वाइज निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे लेख में है। उसे पढ़िए।

श्रेणी  आवेदन फीस
अनारक्षित  ₹500
आरक्षित वर्ग ₹250

MPESB Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में आवेदक कैंडिडेट की चयन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले रिटन एग्जाम आयोजित की जाएगी। रिटन एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम लिया जाएगा और अंत फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

  • Written Exam
  • Document Verification
  • Medical Exam
  • Final Merit

MPESB Recruitment 2026 Salary

जो उम्मीदवार इस भर्ती में फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर के पद पर सिलेक्ट हो जाते हैं। तो उनकी सैलरी प्रतिमाह ₹19,500 से ₹62,000 तक मिलने वाली है। और जो कैंडिडेट असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट पद पर सेलेक्ट होते हैं। तो उनकी सैलरी प्रतिमाह ₹32,200 से ₹1,14,800 प्रतिमाह सैलेरी मिलने वाली है।

MPESB Recruitment 2026 Important Documents

आपके पास इन अलग-अलग पदो पर आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे अच्छे से पढ़िए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन डिग्री)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी/ वीजा पासपोर्ट)
  • निवास प्रमाण पत्र (मध्य प्रदेश मूल निवासी के लिए)
  • जाती प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

MPESB Recruitment 2026 Exam Pattern

आप सभी कैंडिडेट को जानकारी के लिए बता दे की इस भर्ती में सिलेक्ट होने के लिए आपको एग्जाम पैटर्न के बारे में समझना जरूरी है। जो भी आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती में आवेदन किए हुए हैं। तो उनका एग्जाम ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित किया जाएगा। इसमें क्वेश्चन 100 रहेंगे। टोटल 100 मार्क्स के परीक्षा हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में प्रोवाइड किया जाएगा। क्वेश्चन की जो टाइप रहेगी वह MCQ ही रहेगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी 0.25 रहने वाली है। और परीक्षा के लिए समय सिर्फ दो घंटे दिया जाएगा।

Subject Total Question Total Marks
जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, जनरल मैथमेटिक्स, जनरल साइंस 100 100

MPESB Recruitment 2026 Apply Date

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। और आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च 2026 तक रहने वाली है। इसलिए आवेदक कैंडिडेट निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना आवेदन इस भर्ती में अवश्य करें तभी आपका आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

MPESB Recruitment 2026 Apply Online

अगर जो भी कैंडिडेट इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं। तो वे सभी कैंडिडेट नीचे बताएं कि सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो कीजिए।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
  2. वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  3. सबसे पहले आप अपना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
  4. रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करें
  5. मांगी गई जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करें
  6. अब अपना आवेदन फीस का भुगतान करें
  7. इसके बाद सभी डिटेल्स चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें
  8. अंत में इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

Notice:- अगर आप भी इस भर्ती का आवेदन करना चाहते हैं। तो आवेदन करने से पहले इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ओपन करके इस भर्ती से जुड़ी जानकारी अवश्य पढ़ें।

निष्कर्ष

जो भी कैंडिडेट वन विभाग में नौकरी करना चाहते हैं। तो वह कैंडिडेट आज ही फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर, असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट के पद पर आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से ही शुरू कर दी गई है। जिसमें कुल 1679 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसका आवेदन (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए योग्यता दसवीं या 12वीं या ग्रेजुएशन पास होनी चाहिए।

FAQ

प्रश्न:- एमपीईएसबी के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

उतर:- एमपी में फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर, असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट के पदो पर भर्ती निकाली गई है। जिसकी चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के जरिए किया जाएगा।

प्रश्न:- मध्य प्रदेश वन विभाग में भर्ती कब आएगी?

उतर:- वर्ष 2026 में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड, जेल वार्डर, असिस्टेंट जेल सुपरिंटेंडेंट के कुल 1679 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसका आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च 2026 तक रहने वाली है।

और पढ़े

Konkan Railway Trainee Apprentice Bharti 2026

Railway ALP Recruitment 2026

Bihar Home Guard Bharti 2026

Leave a Comment