MPESB Vacancy 2026:- 2000+ पदों पर नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

MPESB Vacancy 2026 वर्ष 2026 में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए इस वर्ष नौकरी लेने का बहुत ही उनके पास अच्छा मौका है। क्योंकि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) के द्वारा नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदो पर भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके तहत कुल 2,000 से अधिक पदों पर फॉर्म भरे जाएंगे। जिसका आवेदन इसके आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से 6 अप्रैल 2026 से कर सकते हैं।

MPESB Vacancy 2026

जारी विज्ञापन के अनुसार MPESB Vacancy 2026 का कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। इसलिए इस भर्ती से संबंधित सारी जानकारी अवश्य पढ़ें।

MPESB Vacancy 2026 Overview

भर्ती संगठन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
कुल पोस्ट 2,317
पदों का नाम नर्सिंग ऑफिसर , सिस्टर ट्यूटर
अप्लाई मोड ऑनलाइन
आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तक
सिलेक्शन प्रोसेस कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, मेरिट लिस्ट
सैलरी नर्सिंग ऑफिसर:- ₹28,700/-, सिस्टर ट्यूटर:- ₹36,200/-
प्रारंभिक तिथि  6 अप्रैल 2026
अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026
करेक्शन डेट 25 अप्रैल 2026 तक
ऑफिसियल वेबसाइट esp.mp.gov.in

MPESB Vacancy 2026 Total Post

आप सभी उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे कि यह भर्ती कुल 2,317 पदों पर निकाली गई है। जिसमें नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पद शामिल है।

पदों का नाम पदों की संख्या
नर्सिंग ऑफिसर 2099
सिस्टर ट्यूटर 218
कुल पदो की संख्या 2317

MPESB Vacancy 2026 Eligibility

जो भर्ती दो पदों पर निकाली गई है। तो इन दोनों पदो के लिए एजुकेशनल क्वालीफिकेशन अलग-अलग निर्धारित किया गया है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

नर्सिंग ऑफिसर

  • आवेदक उम्मीदवारों को 12वीं पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ पास होना जरूरी है।
  • उम्मीदवारों को बीएससी नर्सिंग (4वर्ष) या पीबीबीएससी नर्सिंग (2 वर्ष) में कम से कम 45% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक होना जरूरी है।
  • साथ ही मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

सिस्टर ट्यूटर

इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के साथ 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही बीएससी नर्सिंग या पीबीबीएससी नर्सिंग में डिग्री और कम से कम से 1 साल का वर्क एक्सपीरियंस। इसके अलावा मध्य प्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

MPESB Vacancy 2026 Age Limit

इन पदो पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक रहनी चाहिए और जो उम्मीदवार एससी, एसटी, ओबीसी के तहत आते हैं। उनकी अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग और पूर्व सैनिक के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमानुसार अनुसार उनकी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

MPESB Vacancy 2026 Application Fee

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा। जो श्रेणीवार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

Category Application Fee
सामान्य, अनारक्षित ₹500/-
एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी ₹250/-

MPESB Vacancy 2026 Selection Process

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़े।

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
  • मेरिट लिस्ट

MPESB Vacancy 2026 Salary

नर्सिंग ऑफिसर के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी लेवल-7 के अनुसार 28,700 रुपए प्रतिमाह मिलने वाली है। जबकि सिस्टर ट्यूटर के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी लेवल-9 के अनुसार ₹36,200 प्रतिमाह मिलने वाली है।

MPESB Vacancy 2026 Important Documents

इन पदो पर आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधर कार्ड
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर, इत्यादि

MPESB Vacancy 2026 Exam Pattern

अब हम बात करते हैं। इस भर्ती की एग्जाम पैटर्न की तो देखिए इसमें टोटल क्वेश्चन 100 नंबर के पूछे जाएंगे। जो 100 मार्क्स के रहने वाले हैं। इसके लिए समय दो घंटे दिया जाएगा। इसमें दो पार्ट में आपका एग्जाम किया जाएगा। पार्ट ए में जनरल नॉलेज, हिंदी, इंग्लिश, मैथ, साइंस, एप्टीट्यूड से 25 मार्क्स के प्रश्न पूछे जाएंगे। पार्ट-बी में नर्सिंग सब्जेक्ट से आपसे 75 मार्क्स के प्रश्न पूछे जाएंगे।

MPESB Vacancy 2026 Apply Date

आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से 20 अप्रैल 2026 तक चलने वाली है जो भी कैंडिडेट इन पदो पर आवेदन करना चाहते हैं। तो निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना आवेदन अवश्य करें।

MPESB Vacancy 2026 Apply Online

आवेदन करने का पूरा प्रोसेस नीचे स्टेप बाय स्टेप सरल भाषा में बताया गया है। उसे फॉलो करके इन पदो पर अपना आवेदन आसानी पूर्वक से कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट esp.mp.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद आप “Nursing Officer & Sister Tutor Recruitment 2026” संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. इसके बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  5. अब आपसे मांगी गई सभी डिटेल्स अच्छे से दर्ज करें।
  6. अब आप अपना आवश्यक दस्तावेज, फोटो, सिग्नेचर और डॉक्यूमेंट को स्कैन कर अपलोड करें।
  7. इसके बाद अपना आवेदन फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

Notice:- आवेदन करने से पहले इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके इसे अच्छे से पढ़कर ही आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

एमपी में कुल 2,317 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें नर्सिंग ऑफिसर सहित अन्य पद भी शामिल है। आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी गई है।अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक निर्धारित किया गया है। सिलेक्शन प्रोसेस सिर्फ कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा। इसलिए इस वर्ष सरकारी नौकरी पाने का आपके पास बहुत ही शानदार मौका है।

और पढ़े

BTSC Laboratory Assistant Recruitment 2026

GSPESC Vidya Sahayak Recruitment 2026

Bihar Home Guard Vacancy 2026

Leave a Comment