NHIDCL Vacancy 2026:- 30+ पदों पर नई भर्ती, सैलरी 2.75 लाख, जल्द करें आवेदन

वर्ष 2026 में नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी पाने का बहुत ही अच्छा मौका है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने (NHIDCL Vacancy 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसमें यंग प्रोफेशनल के पद शामिल है। आप सभी को बता दे कि इस भर्ती अभियान के जरिए कंस्ट्रकेशन मैनेजमेंट, टेक्निकल, ह्यूमन रिसोर्स, फाइनेंस, लीगल और आईटी क्षेत्र में असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट और कंसल्टेंट जैसे पदो पर फॉर्म भरे जाएंगे।

NHIDCL Vacancy 2026

इसलिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार NHIDCL Vacancy 2026 का कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। इसलिए आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी अच्छे से ध्यान पूर्वक पढ़िएगा।

NHIDCL Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने (NHIDCL)
कुल पोस्ट 37
पदों का नाम यंग प्रोफेशनल
योग्यता पद अनुसार
आयु सीमा अधिकतम (40 – 45 वर्ष)
कार्यकाल 2 वर्ष (संविदा/Contractual)
सैलरी 70,000 – 2,75,000
प्रारंभिक तिथि 18 मार्च 2026
अंतिम तिथि 14 अप्रैल 2026
ऑफिसियल वेबसाइट www.nhidcl.com

NHIDCL Vacancy 2026 Total Post

जारी विज्ञापन के अनुसार यह भर्ती यंग प्रोफेशनल के कुल 37 पदों पर निकाली गई है। जिसमें अलग-अलग पद शामिल है। और पद के अनुसार सभी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

डिपार्टमेंट  कुल पोस्ट
कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट 10
टेक्निकल 10
ह्यूमन रिसोर्स 04
फाइनेंस 07
लीगल 03
इनफॉमेशन टेक्नोलॉजी 03
कुल पदो की संख्या 37

NHIDCL Vacancy 2026 Qualification

इस भर्ती में अलग-अलग पद पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

  • जो उम्मीदवार कंस्ट्रक्शन की पोस्ट पर आवेदन करना चाहते हैं। तो उन उम्मीदवारों के पास कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में मास्टर या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
  • टेक्निकल फील्ड के पोस्ट पर आवेदन करने के लिए आपके पास सिविल इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, ट्रांसपोर्ट इंजीनियरिंग, अंडरग्राउंड इंजीनियरिंग, टनल इंजीनियरिंग आदि में स्पेशलाइजेशन के साथ होनी चाहिए।
  • एसोसिएट ह्यूमन रिसोर्स के लिए आवेदक उम्मीदवारों के पास एमबीए इन एचआर या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। और फाइनेंस के लिए एम.कॉम/सीए/सीएमए या 2 साल की फुल टाइम एमबीए इन फाइनेंस की डिग्री होनी चाहिए।
  • लीगल के लिए आवेदक उम्मीदवारों के पास एलएलबी/ LLM ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। और आईटी के लिए बी.ई/बीटेक (कंप्युटर साइंस/आईटी/नेटवर्क/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) या एमटेक साइबर सिक्योरिटी/ नेटवर्क मैनेजमेंट या बीटेक+ एमबीए की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके लिए आप सभी को बता दे कि इन सभी फील्ड में एसोसिएट की पोस्ट पर फॉर्म अप्लाई करने के लिए 2 साल का एक्सपीरियंस और सीनियर एसोसिएट के लिए 2-9 साल का एक्सपीरियंस और कंसल्टेंट के लिए 9 – 15 साल का एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है।

NHIDCL Vacancy 2026 Age Limit

इस भर्ती में इन पदो पर आवेदन करने के लिए आवेदक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़िए।

  • एसोसिएट के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • सीनियर एसोसिएट के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तक रहना चाहिए।
  • कंसल्टेंट के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक रहना चाहिए। तभी कैंडिडेट इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

NHIDCL Vacancy 2026 Application Fee

इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की आवेदन शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि सभी वर्ग के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क रखी गई है।

NHIDCL Vacancy 2026 Selection Process

आप सभी को बता दे की जो भी आवेदक कैंडिडेट इन पदो पर आवेदन करते हैं। तो उनकी चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होने वाली है। जो नीचे लेख में दिया गया है।

  • आवेदन स्क्रीनिंग
  • लिखित परीक्षा/मूल्यांकन
  • इंटरव्यू/ग्रुप डिस्कशन

NHIDCL Vacancy 2026 Important Documents

आवेदक उम्मीदवारों के पास इस भर्ती में इन पदो पर आवेदन करने के लिए उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र (10वीं का मार्गशीट)
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • आधर कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

NHIDCL Vacancy 2026 Salary

इन पदो पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी एसोसिएट पद के लिए ₹70,000 से ₹80,000 प्रतिमाह जबकि सीनियर एसोसिएट के लिए ₹80,000 से ₹1,50,000 प्रति माह वेतन और कंसल्टेंट के लिए ₹1,50,000 – ₹2,75,000 प्रति माह वेतन मिलने वाला है।

NHIDCL Vacancy 2026 Apply Date

योग्य इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन 18 मार्च 2026 से 14 अप्रैल 2006 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। तभी आपका आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

NHIDCL Vacancy 2026 Apply Online

जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में इन पदो पर आवेदन करना चाहते हैं। तो वह सभी उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन इन पदो के लिए कर सकते हैं। बस आपको नीचे बताएं गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है।

  1. सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट www.nhidcl.com पर जाएं।
  2. पहली बार आवेदन कर रहे उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अब आप अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जन्मतिथि के जरिए रजिस्ट्रेशन करें।
  4. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेनरेट आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. अब आप से एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी अच्छे से दर्ज करें।
  6. इसके बाद अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो, हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करें।
  7. अब आप अपना एप्लीकेशन फीस पे करें।
  8. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें। ताकि भविष्य के लिए काम दें।

Notice:- इस भर्ती में इन पदों पर आवेदन करने से पहले इससे जुड़ी पूरी जानकारी ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ओपन करके अवश्य पढ़ें।

निष्कर्ष

नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे उम्मीदवारों के लिए इस वर्ष नौकरी पाने का शानदार मौका है। राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) ने यंग प्रोफेशनल के कुल 37 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें पद अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है। आयु सीमा अधिकतम (40-45 वर्ष) तक रखी गई है। सेलेक्ट कैंडिडेट की सैलरी 70,000 – 2,75,000 प्रतिमाह मिलने वाली है। इसलिए इस भर्ती में अपना आवेदन 14 अप्रैल 2026 तक अवश्य करें।

और पढ़े

JPSC Deputy Collector Recruitment 2026

IIFCL Recruitment 2026

SECL Apprentice Recruitment 2026

Leave a Comment