Railway ALP Recruitment 2026:- रेलवे में निकली असिस्टेंट लोको पायलट की बंपर भर्ती, ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी

रेलवे की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का बहुत दिनों से इंतजार है। कि Railway ALP Recruitment 2026 भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन कब जारी की जाएगी। तो अब उन सभी अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म। जो भी अभ्यर्थी रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। रेलवे की तैयारी कर रहे हैं। तो अब उन सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी ही अच्छी खबर है। क्योंकि रेल मंत्रालय ने 11 हजार से अधिक असिस्टेंट लोको पायलट के पदो के लिए नई भर्ती की मंजूरी दे दी है। इसके बाद आपको बता दे की रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की जोन वाइज कुल पोस्ट की जानकारी भी दे दी है। आखिर किस जोन में कितनी असिस्टेंट लोको पायलट का पद चाहिए उसके मुताबिक से ही नई भर्ती होने वाली है।

Railway ALP Recruitment 2026

इसलिए जारी शॉर्ट विज्ञापन के अनुसार Railway ALP Recruitment 2026 भर्ती की कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। इसलिए इस आर्टिकल के सभी लेख को स्टेप बाय स्टेप अवश्य पढ़े।

Railway ALP Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
कुल पोस्ट  11,127
पद का नाम असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)
आयु सीमा 18 से 30 वर्ष (ऊपरी आयु सीमा में छूट)
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/ पुरुष दोनों)
योग्यता 10वीं पास, ITI (NCVT/SCVT) आदि अन्य
चयन प्रक्रिया CBT-1, CBT-2, Documents Verification, Medical Exam
Salary लेवल-2 ₹19,900/-
आवेदन तिथि 15 मई 2026
अंतिम तिथि 14 जून 2026 (रात 11: 59 बजे तक)
ऑफिसियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in

Railway ALP Recruitment 2026 Total Post

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जारी शॉर्ट नोटिस के अनुसार इस भर्ती के लिए कुल जोन वाइज असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर 11,127 पदों पर नया नोटिफिकेशन 2026 में जारी किया जाएगा।

जोन कुल पोस्ट
सेंट्रल रेलवे 1400
ईस्ट सेंट्रल रेलवे 700
ईस्ट कोस्ट रेलवे 1625
ईस्टर्स रेलवे 608
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे 457
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे 105
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे 1276
नॉर्थन रेलवे 740
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे 600
साउथ सेंट्रल रेलवे 674
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे 200
साउथ ईस्टर्न रेलवे 1531
साउथर्न रेलवे 250
साउथ वेस्टर्न रेलवे 200
वेस्ट सेंट्रल रेलवे 541
वेस्टर्न रेलवे 214
चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स 06
कुल पोस्ट 11,127

Railway ALP Recruitment 2026 Qualification

इस नई वैकेंसी में आवेदक कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास या एसएसएलसी प्लस एनसीवीटी/एससीवीटी के मान्यता प्राप्त संस्थाओं से इलेक्ट्रीशियन, फिटर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/ मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मचर और कॉइल वाइंडर, मैकेनिक (डीजल) स हीट इंजन, टर्नर मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशनस और एयर कंडीशनिंग मैकेनिक के ट्रेडों में आईटीआई या मैट्रिकुलेशन या एसएसएलसी प्लस इसके उपरांत बताए गए ट्रेडों में कोई एक में अप्रेंटिस की होनी चाहिए।

Railway ALP Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तक होनी चाहिए और जो भी उम्मीदवार रिजर्व कैटेगरी के तहत आते हैं। तो उनकी ऊपरी आयु सीमा में रेलवे के नियम अनुसार छूट भी दी जाएगी।

Railway ALP Recruitment 2026 Application Fee

जो भी कैंडिडेट इस पद पर आवेदन करते हैं। तो उनको आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा। जो आवेदन फीस श्रेणी वाइज रहने वाली है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

श्रेणी आवेदन फीस
Gen/OBC/EWS ₹500/-
SC/ ST/ PH ₹250/-
All Category Female ₹250/-

Railway ALP Recruitment 2026 Selection Process

इस नई भर्ती में आवेदक कैंडिडेट की चयन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले सीबीटी-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा ली जाएगी। CBT-1 परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट को सीबीटी-2 के लिए बुलाया जाएगा। सीबीटी-2 परीक्षा पास होने वाले कैंडिडेट का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा। और अंत में फाइनल मेरिट जारी की जाएगी और इस दोनों परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।

  • CBT-1 Exam
  • CBT-2 Exam
  • Document Verification
  • Medical Exam
  • Final Merit

Railway ALP Recruitment 2026 Salary

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पद पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को सातवें वेतन के मुताबिक लेवल-2 के अनुसार प्रतिमाह सैलेरी ₹19,900 तक मिलने वाली है। इसके अलावा इस भर्ती में मिलने वाले अन्य सुविधा और भत्ते का भी लाभ सरकार की ओर से दिया जाएगा।

Railway ALP Recruitment 2026 Important Documents

अगर आप भी इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होनी चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं का मार्गशीट)
  • ITI (NCVT/SCVT) आदि
  • जाती प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC-NCL)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/ वोटर आईडी/ वीजा पासपोर्ट )
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर

Railway ALP Recruitment 2026 Apply Date

आप सभी को जानकारी के लिए बता दे की रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट के पद के लिए बहुत ही जल्द इसका ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। जिसमें इस भर्ती की आवेदन की प्रारंभिक तिथि और अंतिम तिथि भी दिया रहेगा। इसलिए आप सभी आवेदक उम्मीदवारों से अनुरोध है। कि इस नई भर्ती से जुड़ी जानकारी के लिए इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

Apply Date 15 मई 2026
Last Date 14 जून 2026 (रात 11: 59 बजे तक)

Railway ALP Recruitment 2026 Apply Online

जैसे ही इस भर्ती की ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी की जाती है। और आवेदन की तिथि प्रारंभ कर दी जाती है। तो आप नीचे बताएं गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आप इस भर्ती में अपना आवेदन आसानी पूर्वक से कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं
  2. अब आपको Railway ALP Recruitment 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें
  3. अब आप जनरेट यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
  4. अब आप फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सारी जानकारी दर्ज करें
  5. अब आप अपनी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें
  6. श्रेणी अनुसार अपना आवेदन फीस पे करें
  7. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।
Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Online  Coming soon 

Notice:- आवेदन करने से पहले इस भर्ती की ऑफिसियल नोटिफिकेशन ओपन करके इससे जुड़ी जानकारी अवश्य पढ़े।

निष्कर्ष

रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर नौकरी पाने का शानदार मौका है। इसमें (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट भाग ले सकेंगे। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11 हजार से अधिक ALP के पद निकाले गए हैं। जिसकी आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही जल्द जारी की जाएगी। इसलिए इस मौके को अपने हाथ से ना छोड़े आज से ही अपनी तैयारी में लग जाए।

FAQ

प्रश्न:- लोको पायलट बनने के लिए कितने पेपर देने होते हैं?

उतर:- रेलवे में लोको पायलट बनने के लिए आपको CBT-1 और CBT-2 दो एग्जाम देने होते है। दोनों एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

प्रश्न:- 2026 में रेलवे एएलपी वैकेंसी कब आएगी?

उतर:- वर्ष 2026 में रेल मंत्रालय के द्वारा रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 11 हजार से अधिक पद के लिए नई भर्ती की मंजूरी दे दी गई है। जो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से बहुत ही जल्द इसका ऑफिशल नोटिफिकेशन भी जारी की जाएगी।

प्रश्न:- लोको पायलट में कितनी उम्र होनी चाहिए?

उतर:- रेलवे लोको पायलट पद के लिए आवेदक कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष रहनी चाहिए। और रिजर्व कैटेगरी को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

और पढ़े

SBI Deputy Manager Recruitment 2026

Bihar Civil Judge Vacancy 2026

Bihar Home Guard Vacancy 2026

Leave a Comment