RRB Group D Recruitment 2026:- रेलवे ग्रुप-डी की निकली 21,997 पदो पर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

जितने भी अभ्यर्थी RRB Group D Recruitment 2026 भर्ती का इंतजार कर रहे थे। तो उन सभी अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 के लिए 21,997 पदों पर रेलवे ग्रुप-डी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से रखी गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन 2 मार्च 2026 तक कर सकते हैं।

RRB Group D Recruitment 2026

RRB Group D Recruitment 2026 भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट को सिर्फ दसवीं पास होना चाहिए इसलिए आवेदन करने से पहले इस भर्ती की कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, एज लिमिट, सिलेक्शन प्रोसेस, आवेदन फीस, सैलरी, एग्जाम पैटर्न, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी अवश्य जाने।

RRB Group D Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
कुल पोस्ट 21,997
आयु सीमा 18 से 33 वर्ष
योग्यता 10वीं पास/ITI
चयन प्रक्रिया CBT EXAM, PET, Document Verification, Medical, Final Merit
Salary लेवल-1 के तहत ₹18,000/-
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला और पुरुष)
आवेदन तिथि 31 जनवरी 2026
अंतिम तिथि 2 मार्च 2026
फॉर्म करेक्शन डेट 5 मार्च से 14 मार्च 2026
ऑफिसियल वेबसाइट rrbapply.gov.in

RRB Group D Recruitment 2026 Total Post

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 में रेलवे ग्रुप-डी की कुल 21,997 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसका आवेदन (महिला और पुरुष) दोनों कर सकते हैं। इस भर्ती की कुल पोस्ट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

RRB Group D Recruitment 2026 Qualification

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना चाहिए या आईटीआई की डिग्री हासिल की हुई आवेदक उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं।

  • 10वीं पास
  • आईटीआई

RRB Group D Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष होनी चाहिए और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले कैंडिडेट की ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। जिसकी जानकारी नीचे बताई गई है। उसे ध्यान पूर्वक पढ़ें।

  • ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • एससी/ एसटी के तहत आने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • और आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

RRB Group D Recruitment 2026 Application Fee

जनरल /ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के कैंडिडेट के लिए आवेदन फीस ₹500 रखा गया है। जबकि फर्स्ट स्टेज CBT परीक्षा में बैठते हैं। तो आपका ₹400 रिफंड कर दिया जाएगा। और एससी/ एसटी/ एक्स-सर्विसमैन/ पीडब्लूबीडी, महिला, ट्रांसजेंडर, ईबीसी के कैंडिडेट के लिए आवेदन फीस ₹250 रखा गया है। और जब आप फर्स्ट स्टेज CBT परीक्षा में बैठते हैं। तो आपका ₹250 रिफंड कर दिया जाएगा।

RRB Group D Recruitment 2026 Important Documents

आवेदन करने वाले कैंडिडेट के पास यह आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए जो नीचे लेख में बताया गया है। उसे पढ़े।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर

RRB Group D Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पांच चरणों से गुजरना होगा। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार रूप से बताई गई है। उसे पढ़े।

  • CBT परीक्षा
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

RRB Group D Recruitment 2026 Salary

जो भी कैंडिडेट रेलवे ग्रुप-डी के पदो पर चयनित होते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी (लेवल-1) के तहत ₹18,000 प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

RRB Group D Recruitment 2026 Exam Pattern

इस भर्ती में चयनित होने के लिए कैंडिडेट को सही एग्जाम पैटर्न और सही रणनीति के अनुसार तैयारी करनी होगी। और एग्जाम पैटर्न से जुड़े जानकारी नीचे मैं विस्तार से बताया हूं। उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • Timing:- 90min
  • Total Questions:- 100
  • Negative Marking:- 1/3
Subject Total Question Total Marks
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 30 30
जनरल साइंस 25 25
जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर्स 20 20
मैथमेटिक्स 25 25
कुल 100 100

RRB Group D Recruitment 2026 Passing Marks

उम्मीदवारों की पासिंग मार्क्स श्रेणी वाइज रहने वाली है। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है। उसे पढ़े।

श्रेणी पासिंग मार्क्स
UR 40 फीसदी
EWS 40 फीसदी
OBC (नॉन क्रीमी लेयर) 30 फीसदी
SC/ST 30 फीसदी

RRB Group D Recruitment 2026 PET

पुरुष

पुरुष कैंडिडेट को 35 किलोग्राम का वजन उठाकर बिना रखे 100 मीटर की दूरी तय करनी है। और इसके लिए समय सिर्फ दो मिनट दिया जाएगा

और 1000 मीटर दौड़ के लिए समय 4 मिनट 15 सेकंड रहेगा।

महिला

महिला कैंडिडेट को 20 किलो ग्राम का वजन उठाकर बिना रखे 100 मीटर की दूरी तय करनी होगी और इसके लिए समय सिर्फ इन्हें भी 2 मिनट दिया जाएगा।

और 1000 मी दौड़ के लिए समय 5 मिनट 40 सेकंड दिया जाएगा।

RRB Group D Recruitment 2026 Apply Date

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आप इस भर्ती में अपना आवेदन 31 जनवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक कर सकते हैं। और आवेदन में किसी भी तरह की त्रुटि का सुधार आप 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक कर सकेंगे।

RRB Group D Recruitment 2026 Apply Online

जो भी कैंडिडेट रेलवे ग्रुप-डी भर्ती का आवेदन करना चाहते हैं। तो वह सभी कैंडिडेट नीचे बताए गए प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं
  2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  3. अब आप न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके सभी स्टेटस अच्छे से दर्ज करें
  4. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉगिन करें
  5. अब आप आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन फीस का भुगतान करें
  6. अंत में फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।

Notice:- रेलवे ग्रुप-डी भर्ती की आवेदन करने से पहले इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन एक बार अवश्य पढ़ें और इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी जाने।

निष्कर्ष

जो भी उम्मीदवार 10वीं पास करके रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। तो वैसे उम्मीदवारों के लिए रेलवे ग्रुप-डी 2026 भर्ती उन सभी के लिए खास है। इस भर्ती में अपना आवेदन 2 मार्च 2026 तक कर सकते हैं। और अपने करियर को बना सकते हैं।

FAQ

प्रश्न:- रेलवे ग्रुप-डी में फॉर्म भरने के लिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट चाहिए?

उतर:- आवेदन कैंडिडेट के पास रेलवे ग्रुप-डी 2026 भर्ती में आवेदन करने के लिए उनके पास शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, हस्ताक्षर इत्यादि डॉक्यूमेंट चाहिए

प्रश्न:- 2026 में ग्रुप-डी का फॉर्म कब निकलेगा?

उतर:- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 के लिए कुल 21,997 पदों पर ग्रुप-डी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिसका आवेदन 2 मार्च 2026 तक चलने वाला है।

प्रश्न:- रेलवे ग्रुप-डी की आयु सीमा कितनी होती हैं?

उतर:- रेलवे ग्रुप-डी भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष रहना चाहिए और इस भर्ती में आवेदक उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

और पढ़े

Indian Post GDS Bharti 2026

Leave a Comment