SECL Apprentice Recruitment 2026:- कोल इंडिया में अप्रेंटिस की निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

SECL Apprentice Recruitment 2026: जो भी अभ्यर्थी माइनिंग और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। और एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक उपक्रम (PSU) के साथ जुड़कर काम करने का अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। तो वैसे उम्मीदवारों के लिए कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के द्वारा वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसके तहत कुल 1600 पदो पर भर्ती होने वाली है।

SECL Apprentice Recruitment 2026

SECL Apprentice Recruitment 2026: जारी विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया इच्छुक योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से 31 मार्च 2026 तक इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं। जिसकी जानकारी हम आप सभी को इस लेख में भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी साझा करने वाला हूं।

SECL Apprentice Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL)
कुल पोस्ट 1600
पदों का नाम (ग्रैजुएट अप्रेंटिस, तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस)
अप्लाई मोड ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया मेरिट बेसिस पर
सैलरी ग्रैजुएट अप्रेंटिस ₹9000, तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस ₹8,000
आवेदन फीस निःशुल्क
अंतिम तिथि 31 मार्च 2026
ऑफिसियल वेबसाइट secl-cil.in

SECL Apprentice Recruitment 2026 Total Post

यह भर्ती अप्रेंटिस के कुल 1600 पदों पर होने वाली है। जिसमें ग्रैजुएट अप्रेंटिस, तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के मुख्य दो श्रेणीयो में विभाजित किया गया है।

  • ग्रैजुएट अप्रेंटिस:- यह पद इंजीनियरिंग के विभिन्न संकायों (जैसे माइनिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एवं सिविल) में डिग्री धारक उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
  • तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस:- आप सभी उम्मीदवारों को बता दे कि इस श्रेणी में उन्हीं उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा। जो इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा किए हो।

SECL Apprentice Recruitment 2026 Eligibility

इस भर्ती में ग्रैजुएट अप्रेंटिस, तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस पद के लिए क्वालिफिकेशन अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

ग्रैजुएट अप्रेंटिस:- इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड में B.E/B.Tech की डिग्री होनी चाहिए।

तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस :- आवेदक उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ ही नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेंनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे। जिन्होंने डिग्री या डिप्लोमा पिछले तीन वर्ष के भीतर (2024,2023,2025) प्राप्त किया हो।

SECL Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

आप सभी उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे कि इन पदो पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा (31 मार्च 2026) तक न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए और आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले जितने भी उम्मीदवार है। उनकी ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जा सकती है।

SECL Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

सभी वर्ग उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि सभी वर्ग उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क निर्धारित की गई है।

SECL Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

इस भर्ती में आवेदक उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार कि लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। सिर्फ उनकी डिग्री या डिप्लोमा के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं। तो उनकी अधिकतम आयु सीमा के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी।

SECL Apprentice Recruitment 2026 Salary

कार्य अवधि के दौरान इस भर्ती में इन पदो पर जो उम्मीदवार सिलेक्ट होते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों की स्टाइपेंड भारत सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी। जो ग्रैजुएट अप्रेंटिस के लिए ₹9000 प्रतिमाह जबकि टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए प्रतिमाह ₹8000 स्टाइपेंड दी जाएगी।

SECL Apprentice Recruitment 2026 Important Documents

आवेदक उम्मीदवारों के पास इन पदो पर आवेदन करने के लिए निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है। उसे पढ़िए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • तकनीशिय योग्यता (ITI/Diploma/Degree) मार्गशीट
  • NATS 2.0 पंजीकरण संख्या
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

SECL Apprentice Recruitment 2026 Apply Date

जो भी इच्छुक योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में इन पदो पर आवेदन करना चाहते हैं। तो वे सभी उम्मीदवार अपना आवेदन इसके आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च 2026 तक कर सकते हैं। इसलिए जो भी आवेदक कैंडिडेट इन पदो पर आवेदन करना चाहते हैं। तो निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अपना आवेदन करें। तभी आपका आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

SECL Apprentice Recruitment 2026 Apply Online

जितने भी इच्छुक योग्य उम्मीदवार इस अप्रेंटिस पदो पर आवेदन करना चाहते हैं। तो वैसे उम्मीदवारों को इधर-उधर भटकने की कोई आवश्यकता नहीं है। बस आवेदन करने के लिए आपको नीचे बताए गए। सभी चरणों को स्टेप बाय स्टेप पालन करने होंगे।

  1. आवेदक उम्मीदवार mhrdnats.gov.in (NATS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  2. इसके बाद प्राप्त पंजीकरण आईडी के जरिए secl-cil.in पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपसे आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरे।
  4. आपसे मांगी गई आवश्यक दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. अंत में फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Notice:- इन पदो पर आवेदन करने से पहले इस भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन ओपन करके इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी पढ़कर ही आवेदन करें।

निष्कर्ष

बिना कोई लिखित परीक्षा वाली कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने अप्रेंटिस के कुल 1600 पदों पर भर्ती निकाली है। जो दो श्रेणीयो में पदों को विभाजित किया गया है। जिसमें आवेदन फीस नि:शुल्क निर्धारित किया गया है। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष होना चाहिए। और इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेसिस के आधार पर किया जाएगा। इसलिए इस भर्ती में अपना आवेदन 31 मार्च 2026 से पहले अवश्य करें।

और पढ़े

UPSSSC Recruitment 2026

UP Special Teacher Vacancy 2026

Bihar Home Guard Bharti 2026

Leave a Comment