UPESSC Recruitment 2026:- शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

UPESSC Recruitment 2026: जितने भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर के पदों पर सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। या सालों से तैयारी में लगे हुए हैं। तो अब आप सभी उम्मीदवारों का इंतजार और उम्मीद हुआ खत्म। क्योंकि उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमिशन (UPESSC) ने UPTET शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। ये भर्ती लेवल 1 (कक्षा 1वी से 5वी तक) और लेवल 2 (कक्षा 6वी से 8वीं तक) के असिस्टेंट टीचर के लिए एलिजिबिलिटी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

UPESSC Recruitment 2026

इसलिए UPESSC Recruitment 2026 प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर पात्रता परीक्षा 2026 का कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। इसलिए आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती से संबंधित सारी जानकारी अवश्य पढ़ें।

UPESSC Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमिशन (UPESSC)
भर्ती वर्ष 2026
पदों का नाम जारी नहीं
अप्लाई मोड ऑनलाइन
आयु सीमा जारी नहीं
प्रारंभिक तिथि 27 मार्च 2026
अंतिम तिथि 26 अप्रैल 2026
ऑफिसियल वेबसाइट upessc.gov.in

UPESSC Recruitment 2026 Total Post

जारी विज्ञापन के अनुसार प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर यानी असिस्टेंट टीचर के कुल पदो की संख्या अभी जारी नहीं की गई है।

पदों का नाम पदों की संख्या
असिस्टेंट टीचर जारी नहीं।

UPESSC Recruitment 2026 Eligibility

अगर जो भी उम्मीदवार लेवल 1 (कक्षा 1वी से 5वी तक) और लेवल 2 (कक्षा 6वी से 8वीं तक) के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो इसकी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी नीचे दी गई है। उसे ध्यान से पढ़िए।

लेवल 1 के लिए

  • इसके लिए आवेदन करने वाले आवेदक उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर की डिग्री हासिल की होनी चाहिए। साथ ही डी. एल. एड पास या फाइनल ईयर के स्टूडेंट या इंटरमीडिएट में न्यूनतम 50% मार्क्स के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड बी.एल.एड होना चाहिए।

लेवल 2 के लिए

  • लेवल 2 के लिए आवेदन करने वाले आवेदक उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में बैचलर्स या मास्टर्स में 50% अंक के साथ बी.एड या स्पेशल एजुकेशन में B.Ed या 2 ईयर का बीटीसी होना चाहिए।
  • इंटरमीडिएट में 50% अंक के साथ 4 साल का इंटीग्रेटेड बी.एल.एड या बी.एसी.एड होना चाहिए।

UPESSC Recruitment 2026 Age Limit

आप सभी उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे कि जारी नोटिफिकेशन में एज लिमिट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

UPESSC Recruitment 2026 Application Fee

अगर जो उम्मीदवार इन पदो के लिए आवेदन करते हैं। तो उनको आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा। जो श्रेणीवार निर्धारित किया गया है।

कैटेगरी पेपर 1 पेपर 2
सामान्य/ EWS/OBCS 1000 1000
SC/STs 500 500
दिव्यांग 300 300

UPESSC Recruitment 2026 Syllabus

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए कुल 150 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे। जो चार सब्जेक्ट से रहने वाले हैं। इसमें किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है।

पेपर 1 के लिए

  • (1 से 5वी कक्षा तक) के लिए चार सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे। जो बाल विकास एवं शिक्षण विधि (चाइल्ड डेवलपमेंट एंड टीचिंग मेथड), कम्पल्सरी हिंदी और इंग्लिश/ उर्दू/ संस्कृत, गणित और पर्यावरण अध्ययन (एनवायरमेंटल स्टडीज)

लेवल 2 के लिए

  • 6वीं से 8वी तक के लिए बाल विकास एवं शिक्षण विधि (चाइल्ड डेवलपमेंट एंड टीचिंग मेथड)
  • कम्पल्सरी हिंदी और इंग्लिश/ उर्दू/ संस्कृत
  • विशेषज्ञता वाले विशेष से 60 प्रश्न ( गणित/विज्ञान/सामाजिक विज्ञान/सामाजिक अध्ययन)

UPESSC Recruitment 2026 Apply Date

अगर आप भी UPTET यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आप अपना आवेदन निर्धारित समय सीमा 27 मार्च 2026 से 26 अप्रैल 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

UPESSC Recruitment 2026 Apply Online

बस इन पदो पर आवेदन करने के लिए आपको सिर्फ नीचे बताएं गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही आसान भाषा में बताई गई हैं।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट upessc.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद आप अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
  3. अब आप पेपर 1 या पेपर 2 को सेलेक्ट कर अप्लाई करें
  4. इसके बाद अपना आवेदन फीस का भुगतान करें
  5. अंत में फॉर्म सबमिट करें
  6. इसके बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें ताकि भविष्य के लिए काम दें।

Notice:- आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है। कि इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ओपन करके इससे जुड़ी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।

निष्कर्ष

वर्ष 2026 में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसका आवेदन 27 मार्च से 26 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं। पदो की संख्या अभी जारी नहीं की गई है। और एज लिमिट भी जारी नहीं किया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। इसलिए अपना आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य करें।

और पढ़े

UPSSSC ASO ARO Recruitment 2026

NHIDCL Vacancy 2026

SSB SI Vacancy 2026

Leave a Comment