UPSC CMS Recruitment 2026:- यूपीएससी सीएमएस 2026 एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

UPSC CMS Recruitment 2026 भर्ती का इंतजार करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार हुआ खत्म। यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) एक्जाम 2026 के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी दी है। जिसमें कुल 1300 से अधिक मेडिकल ऑफिसर के पदो पर भर्ती होने वाली है। और इस भर्ती एग्जाम के जरिए चयनित कैंडिडेट को सरकारी मेडिकल ऑफिसर, जीडीएमओ, एडीएमओ के कुल 1300 से अधिक पदो पर नियुक्ति की जाएगी।

UPSC CMS Recruitment 2026

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार UPSC CMS Recruitment 2026 भर्ती एग्जाम में सिलेक्ट उम्मीदवारों की जो नियुक्ति होगी। वह केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाएं, रेलवे, नई दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में की जाएगी। इसलिए आवेदक उम्मीदवार इस भर्ती से संबंधित कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन फीस, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी अवश्य पढ़ें।

UPSC CMS Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
कुल पोस्ट 1,358
परीक्षा का नाम CMS EXAM 2026
पदों का नाम मेडिकल ऑफिसर सहित अन्य पद
अप्लाई मोड ऑनलाइन
एज लिमिट अधिकतम 32 वर्ष
योग्यता MBBS Degree
चयन प्रक्रिया रिटन एग्जाम, इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट
सैलरी पे लेवल-10 के अनुसार
आवेदन तिथि 11 मार्च 2026
अंतिम तिथि 31 मार्च 2026
ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in

UPSC CMS Recruitment 2026 Total Post

यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) एग्जाम 2026 के लिए मेडिकल ऑफिसर के कुल 1358 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसका आवेदन (महिला/ पुरुष) दोनों कैंडिडेट कर सकते है।

UPSC CMS Recruitment 2026 Qualification

इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक कैंडिडेट के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए। और जो अभ्यर्थी अभी (MBBS) की लास्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं या अपनी इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं। तो वे अभ्यर्थी भी प्रोविजनल तौर पर आवेदन कर सकते हैं।

UPSC CMS Recruitment 2026 Age Limit

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) एग्जाम 2026 के लिए आवेदक उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तक होनी चाहिए और रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

UPSC CMS Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा। जो आवेदन फीस श्रेणीवार निर्धारित की गई है।

कैटेगरी आवेदन फीस
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस ₹200/-
एससी/ एसटी/ पीएच/ महिला निःशुल्क

UPSC CMS Recruitment 2026 Selection Process

इन पदो पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सबसे पहले रिटेन एग्जाम लिया जाएगा। रिटन एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में पास होने के बाद अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

  • Written Exam
  • Interview
  • Final Merit List

UPSC CMS Recruitment 2026 Salary

अगर इस भर्ती में कोई भी अभ्यर्थी सेलेक्ट हो जाते हैं। तो उनकी सैलरी पे लेवल-10 के अनुसार बहुत ही अच्छी खासी मिलने वाली है। और सरकार के नियमानुसार मिलने वाले अन्य भत्ते का भी लाभ दिया जा सकता है।

UPSC CMS Recruitment 2026 Important Documents

इस भर्ती में इस पद पर आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होनी चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

UPSC CMS Recruitment 2026 Exam Pattern

Paper-1

Subject Total Question Marks
जनरल मेडिसिन 96 250
पोडियाट्रिक्स 24
टोटल 120

Paper-2

Subject Total Question Marks
गायनेकोलॉजी एंड ऑब्स्ट्रेटिक्स 40 250
सर्जरी 40
प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन 40
टोटल 120

UPSC CMS Recruitment 2026 Apply Date

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक चलने वाली है। इसलिए जो भी आवेदक उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य करें। तभी आपका आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

UPSC CMS Recruitment 2026 Apply Now

अगर आप भी यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) एग्जाम 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको सिर्फ नीचे बताए गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद आप Apply आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  3. अब आप OTR रजिस्ट्रेशन विकल्प पर जाएं
  4. सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
  5. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉगिन करें
  6. इसके बाद Combined Medical Services Examination 2026 संबंधित Apply Link पर क्लिक करें
  7. अब आप अपना आवेदन फॉर्म सही-सही भरे और मांगी गई डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें
  8. इसके बाद आवेदन फीस का भुगतान करें
  9. अंत में फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

Notice:- इन पदो पर आवेदन करने से पहले इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ओपन करके इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी पढ़कर ही अपना आवेदन करें।

निष्कर्ष

यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) एग्जाम 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जिसमें मेडिकल ऑफिसर के कुल 1358 पदों पर भर्ती होने वाली है। परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त 2026 को किया जाएगा। योग्यता एमबीबीएस डिग्री रखी गई है। आयु सीमा अधिकतम 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है। सिलेक्शन प्रोसेस में सिर्फ इसमें सिंगल परीक्षा शामिल है। चयनित कैंडिडेट की सैलरी पे लेवल-10 के अनुसार दी जाएगी। इसलिए इस भर्ती में अपना आवेदन 31 मार्च 2026 तक अवश्य करें।

और पढ़े

UP Teacher Vacancy 2026

Indian Navy Recruitment 2026

Bihar Home Guard Vacancy 2026

Leave a Comment