रेलवे में अप्रेंटिस के पदो पर नौकरी करने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए वर्ष 2026 में उनका सपना पुरा होने वाला है। रेल व्हील फैक्ट्री ने RWF Apprentice Vacancy 2026 के लिए कुल 190 से अधिक अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार RWF Apprentice Vacancy 2026 आवेदन 10वीं पास और एनटीसी प्रमाण धारक भी आवेदन कर सकते हैं। रेल व्हील फैक्ट्री, बेंगलुरु ने वर्ष 2025-26 के प्रशिक्षण सत्र के लिए फिटर, मशीनिस्ट, मैकेनिक (मोटर वाहन), टर्नर, सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक जैसे विभिन्न ट्रेडों में कुल 192 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसकी आवेदन की प्रक्रिया आप ऑनलाइन माध्यम से नहीं कर सकते हैं। आप इसका आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से कर सकते हैं।
RWF Apprentice Vacancy 2026 Overview
| भर्ती संस्था | रेल व्हील फैक्ट्री (RWF) |
| कुल पोस्ट | 192 |
| पदों का नाम | एक्ट अप्रेंटिस |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| योग्यता | 10वीं पास+ITI |
| चयन प्रक्रिया | मेरिट बेसिस |
| आयु सीमा | 15 से 24 वर्ष |
| स्टाइपेंड | ₹10,899-₹12,261 |
| आवेदन तिथि | 28 फरवरी 2026 |
| अंतिम तिथि | 1 अप्रैल 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rwf.indianrailways.gov.in |
RWF Apprentice Vacancy 2026 Total Post
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती विभिन्न ट्रेडों में कुल 192 पदो पर निकाली गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।
| पदों का नाम | कुल पोस्ट |
| फिटर | 85 |
| इंजीनियर | 31 |
| मैकेनिक (मोटर वाहन) | 08 |
| टर्नर | 5 |
| सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर (सीईओ समूह) | 23 |
| इलेक्ट्रीशियन | 18 |
| इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक | 22 |
| कुल पद | 192 |
RWF Apprentice Vacancy 2026 Qualification
इस भर्ती के लिए आवेदक उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास या इसके समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT) द्वारा जारी राष्ट्रीय व्यापार प्रमाण पत्र (NTC) अनिवार्य है।
RWF Apprentice Vacancy 2026 Age Limit
आप सभी उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे कि आवेदक कैंडिडेट की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष निर्धारित की गई है। और सामान्य/यूआर वर्ग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित की गई है। और जो कैंडिडेट अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति वर्ग के तहत आते हैं। तो उनकी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार 5 वर्ष की छूट मिलने वाली है। और ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।
RWF Apprentice Vacancy 2026 Application Fee
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, यूआर और ओबीसी के तहत उम्मीदवारों को ₹100 आवेदन फीस जमा करने होंगे। लेकिन अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार की आवेदन फीस जमा करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आवेदन फीस नि:शुल्क रहने वाली है। सामान्य, यूआर और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन फीस भारतीय पोस्टल ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ‘प्राधान वित्तीय सलाहकार/ रेल व्हील फैक्ट्री’ के नाम पर जमा करने होंगे।
RWF Apprentice Vacancy 2026 Selection Process
आप सभी कैंडिडेट को जानकारी के लिए बता दे कि इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। सिर्फ दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिस भी दो कैंडिडेट का नंबर सेम हो जाता है। तो उनकी उम्र के अनुसार अधिक उम्र वाले कैंडिडेट को प्रवधान दिया जाएगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट में जिस भी आवेदक कैंडिडेट का नाम आ जाता है। तो उनका ओरिजिनल सारे डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी। इसके बाद मेडिकल फिटनेस जांच किया जाएगा।
RWF Apprentice Vacancy 2026 Salary
जो भी इच्छुक योग्य उम्मीदवार इस भर्ती में सेलेक्ट हो जाते हैं। तो उनकी वजीफा ट्रेड के अनुसार प्रतिमाह मिलने वाली है। फिटर, मशीनीस्ट, मैकेनिक (मोटर वाहन), टर्नर, इलेक्ट्रीशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड के लिए ₹12,261 रुपए प्रतिमाह जबकि सीएनसी प्रोग्रामिंग सह ऑपरेटर (सीओई समूह) के लिए ₹10,899 प्रतिमाह वजीफा मिलने वाला है।
RWF Apprentice Vacancy 2026 Important Documents
जो भी आवेदक कैंडिडेट इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो उनके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
- 10वीं का मार्गशीट
- ITI सर्टिफिकेट
- जाती प्रमाण पत्र
- एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज का रजिस्ट्रेशन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
RWF Apprentice Vacancy 2026 Apply Date
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल 2026 (शाम 5:00 बजे) तक निर्धारित की गई है। इसलिए निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑफलाइन माध्यम से इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं।
RWF Apprentice Vacancy 2026 Apply Online
- फॉर्म डाउनलोड करने के लिए इसके आधिकारिक वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in पर जाएं
- अब आपको Annexure A’ नाम का एप्लीकेशन फॉर्म और चेकलिस्ट डाउनलोड करें
- इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी अच्छे से दर्ज करें
- सही सही फॉर्म को भरने के बाद उसे एक लिफाफे में डाल दे।
- अब आप लिफाफे के ऊपर Application for undergoing training under the Apprentices’ Act 1961 for the year 2025-26 in Rail Wheel Factory बड़े अक्षर में लिख दो।
- अब आप इस फॉर्म को बेंगलुरु (येलंका) स्थित रेल व्हील फैक्ट्री के ऑफिस में रखें “ड्राफ्ट बॉक्स” में जाकर खुद डाल सकते हैं। या फिर इसे सिर्फ रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए इस पते पर भेज सकते हैं।
भेजने का पता:- The Senior Personal Officer II, Personal Department Rail Wheel Factory, Yelahanka, Bangalore – 560064
Notice:- रेल व्हील फैक्ट्री के द्वारा वर्ष 2026 में निकाली गई अप्रेंटिस पद भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ओपन करके दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।
निष्कर्ष
अगर आप 10वीं, और ITI किए हुए हैं। तो आपके लिए रेल व्हील फैक्ट्री में अप्रेंटिस के पद पर नौकरी करने का शानदार मौका है। रेल व्हील फैक्ट्री अप्रेंटिस 2026 भर्ती के लिए कुल 192 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें किसी भी तरह कि लिखित परीक्षा नहीं है। इस भर्ती में आवेदक कैंडिडेट का चयन सिर्फ मेरीट बेसिस के आधार पर किया जाएगा। आवेदक कैंडिडेट अपना आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से 1 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं।
FAQ
प्रश्न:- रेलवे भर्ती में कितनी उम्र होनी चाहिए?
उतर:- रेल व्हील फैक्ट्री में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदक कैंडिडेट की न्यूनतम आयु सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष रहनी चाहिए।
प्रश्न:- रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती कब निकलेगी?
उतर:- वर्ष 2026 में रेल व्हील फैक्ट्री में कुल 192 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट ऑफलाइन माध्यम से 1 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।