Railway Group D Vacancy 2026:- रेलवे ग्रुप डी की निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

जो भी अभ्यर्थी Railway Group D Vacancy 2026 का इंतजार बहुत दिनों से कर रहे थे। तो उन सभी उम्मीदवारों का इंतजार हुआ खत्म। रेलवे में ग्रुप डी के कुल 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जिसका आवेदन (महिला/पुरुष) दोनों कैंडिडेट कर सकते हैं।

Railway Group D Vacancy 2026

इसलिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Railway Group D Vacancy 2026 का कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन फीस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। इसलिए जो भी आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती में आवेदन करते है। तो इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी अवश्य जाने।

Railway Group D Vacancy 2026 Overview

भर्ती संगठन रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
कुल पोस्ट 22,195
पदों का नाम ग्रुप-डी
योग्यता 10वीं पास, ITI
आयु सीमा 18 से 36 वर्ष
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, PET, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जाम
सैलरी 18000/-
नेगेटिव मार्किंग  ⅓
अंतिम तिथि 9 मार्च 2026
ऑफिसियल वेबसाइट rrbapply.gov.in

Railway Group D Vacancy 2026 Total Post

आप सभी कैंडिडेट को जानकारी के लिए बता दे की रेलवे में ग्रुप डी के कुल 22,195 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें अलग-अलग पद निकाले गए हैं। और पद के अनुसार जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए

पदों का नाम पदों की संख्या
प्वाइंट्समैंन बी 5053
असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 597
असिस्टेंट (ब्रिज) 600
ट्रैक मेंटेर ग्रेड IV 11032
असिस्टेंट पी-वे 300
असिस्टेंट (C&W) 1000
असिस्टेंट TRD 800
असिस्टेंट (S&T) 1509
अस्सिटेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) 200
असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल) 604
अस्सिटेंट TL & AC 500
कुल पदो की संख्या 22,195

Railway Group D Vacancy 2026 Qualification

  • आवेदक उम्मीदवारों को इस भर्ती में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए
  • आप सभी को बता दे कि दसवीं पास के साथ आईटीआई किए हुए उम्मीदवार भी इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं।

Railway Group D Vacancy 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 36 साल तक निर्धारित की गई है। और जो कैंडिडेट आरक्षित वर्ग के तहत आते हैं। तो उनकी ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी।

Railway Group D Vacancy 2026 Application Fee

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आवेदन फीस श्रेणी वाइज निर्धारित की गई है। जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों की आवेदन फीस ₹500 जबकि एससी/ एसटी/ ओबीसी/ महिला, ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस ₹250 जमा करने होंगे। और यह आवेदन फीस आपको ऑनलाइन माध्यम से पे करने होंगे। जैसे डेबिट कार्ड ,क्रेडिट कार्ड, फोन पे इत्यादि।

Railway Group D Vacancy 2026 Selection Process

इस भर्ती में आवेदक उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा ली जाएगी। लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट का फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच किया जाएगा और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

  • लिखित परीक्षा
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम
  • फाइनल मेरिट

Railway Group D Vacancy 2026 Salary

रेलवे में ग्रुप डी के पदो पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट की सैलरी 18000 रुपए प्रतिमाह दी जाएगी। इसके अलावा सरकार के अनुसार मिलने वाले अन्य भत्ते का भी लाभ दिया जाएगा।

Railway Group D Vacancy 2026 Important Documents

अगर आप भी रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं पास, ITI सर्टिफिकेट)
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

Railway Group D Vacancy 2026 Exam Pattern

अगर आपको रेलवे में ग्रुप डी के पदो पर सिलेक्ट होना है। तो आपको इस भर्ती के एग्जाम पैटर्न के बारे में समझना होगा। तभी आप अपनी पढ़ाई की रणनीति अच्छे से बना सकते हैं।

Subject Marks
जनरल साइंस 25
मैथमेटिक्स 25
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग 30
जनरल अवेयरनेस एंड करेंट अफेयर्स 20

Railway Group D Vacancy 2026 Physical Test

पुरुष

  • पुरुष उम्मीदवारों को 35 किलोग्राम का वजन लेकर 100 मीटर की दूरी सिर्फ 2 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • और 1000 मीटर की दौड़ सिर्फ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।

महिला

  • महिला उम्मीदवारों को 20 किलोग्राम वजन को लेकर 100 मीटर की दूरी सिर्फ 2 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • और 1000 मीटर की दूरी 5 मिनट 45 सेकंड में पूरी करनी होगी।

Railway Group D Vacancy 2026 Apply Date

रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। और आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती में अपना आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य करें।

Railway Group D Vacancy 2026 Apply Online

अगर आप भी रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको सिर्फ नीचे बताएं गए सभी प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करनी है।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफिसियल वेबसाइट rrbapply.gov.in जाए
  2. अब आप वेबसाइट के होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें
  3. इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
  4. मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
  5. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉगिन करें
  6. श्रेणी अनुसार अपना आवेदन फीस का भुगतान करें
  7. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

Notice:- रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने से पहले इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ओपन करके इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।

निष्कर्ष

जो भी उम्मीदवार रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए वर्ष 2026 में नौकरी पाने का शानदार मौका है। रेलवे ग्रुप डी 2026 भर्ती के लिए कुल 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें योगिता सिर्फ दसवीं पास निर्धारित की गई है। आयु सीमा 18 से 36 वर्ष तक होनी चाहिए। इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले आवेदक कैंडिडेट की सैलरी 18000 रुपए प्रतिमाह मिलने वाली है। इसलिए इस भर्ती में अपना आवेदन 9 मार्च 2026 से पहले अवश्य करें।

FAQ

प्रश्न:- रेलवे ग्रुप डी की वैकेंसी कब निकलेगी 2026 में?

उतर:- वर्ष 2026 में रेलवे में ग्रुप डी के कुल 22,1,95 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसका आवेदन (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

प्रश्न:- ग्रुप डी का वेतन कितना है?

उतर:- रेलवे में ग्रुप डी के पदो पर चयनित होने वाले आवेदक उम्मीदवारों की प्रारंभिक सैलरी 18000 रुपए (सातवें वेतन आयोग) के अनुसार मिलने वाली है।

प्रश्न:- रेलवे ग्रुप डी में उम्र कितनी होनी चाहिए?

उतर:- रेलवे ग्रुप-डी के पदो पर आवेदक कैंडिडेट की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 36 साल निर्धारित की गई है। और इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले उम्मीदवारों की ऊपरी आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

और पढ़े

RWF Apprentice Vacancy 2026

Bihar Police Vacancy 2026

CBI SO Vacancy 2026

Leave a Comment