BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026:- बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर की निकली भर्ती, सैलरी ₹1,12,400, जल्द करें आवेदन।

जितने भी (महिला और पुरुष) उम्मीदवार बिहार में ही रहकर बिहार में ही सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो उन सभी उम्मीदवारों के लिए वर्ष 2026 में नौकरी पाने का बहुत ही शानदार मौका है। क्योंकि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से (BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026 में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (Forest Range Officer) के पदों पर की जाएगी। इसलिए इस भर्ती की कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, हाइट, चेस्ट, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सभी जानकारी आप सभी को साझा करने वाला हूं। इसलिए इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़ें।

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठन बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
कुल पोस्ट 16
विज्ञानसंख्या 10/2026
पद का नाम वनों के क्षेत्र पदाधिकारी (FRO)
योग्यता बैचलर डिग्री
आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष
चयन प्रक्रिया रिटन एग्जाम, साक्षात्कार, शारीरिक सामर्थ्य परिक्षण
सैलेरी पे लेवल- 6 ( ₹35,400- ₹1,12,400)
आवेदन तिथी 16 जुलाई 2026
अंतिम तिथि 16 अगस्त 2026
ऑफिसियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026 Total Post

आप सभी उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे कि बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के कुल 16 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें बिहार के सभी महिला, पुरुष एवं थर्ड जेंडर फॉर्म भर सकते हैं।

UR 06
SC 03
ST 00
EBC 03
BC 02
EWS 02
Total Post 16

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026 Eligibility

इस भर्ती में वही कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। जो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पशुपालन एवं पशुरोग विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूभर्ग विज्ञान गणित भौतिकी शास्त्र, सांख्यिकी एवं जंतु विज्ञान सब्जेक्ट में कम से कम से एक सब्जेक्ट के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री या एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री या इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री की होनी चाहिए।

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026 Age Limit

जनरल कैटेगरी के तहत आने वाले पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष और महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित किया गया है। जबकि पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा, वर्ग पुरुष, महिलाओं एवं थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। साथ ही एससी, एसटी पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष रखी गई है। और इस भर्ती में आयु सीमा की गणना मैट्रिक या इसके समकक्ष परीक्षा में जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी।

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026 Application Fee

आवेदन फॉर्म भरने के लिए आपको आवेदन फीस का भी भुगतान करने होंगे। जिसमें सभी वर्ग पुरुष, महिला एवं थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस ₹100 भुगतान करना होगा। इसका भुगतान आपको ऑनलाइन माध्यम जैसे नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से कर सकते हो।

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026 Selection Process

सबसे पहले आवेदन किए हुए महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा दो चरणों में होगा। पहले चरण में 50 बहुकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जो सिर्फ क्वालीफाई करने होंगे। जिसमें 30 अंक लाना अनिवार्य है। इसके बाद द्वितीय चरण में 100 बहुकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। और परीक्षा समय अवधि 2 घंटे रहने वाली है। आधिकारिक विज्ञापन के मुताबिक इस भर्ती में 6 गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयन किया जाएगा।

रिटेन एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जो 50 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। आपको बता दे की रिटेन एग्जाम के अंक और इंटरव्यू के अंकों को मिलाकर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

शारीरिक परीक्षण:- पुरुष उम्मीदवारों को 25 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 4 घंटे के अंदर पूरी करनी होगी। जबकि महिलाओं को 14 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 4 घंटे में पूरी करनी होगी।

मेडिकल एग्जामिनेशन: – सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें शारीरिक संबंधी जांच की जाएगी।

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026 PST

हाईट:- आप सभी को बता दे की अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अनुसूचित जाति पुरुष वर्ग के सभी उम्मीदवारों की हाइट 163 सेमी निर्धारित की गई है। जबकि एसटी पुरुष कैंडिडेट की हाइट 152.5 सेमी रखी गई है। वहीं जनरल, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं एसटी वर्ग महिलाओं की हाइट 150 सेंमी होनी चाहिए साथ ही एसटी महिलाओं की हाइट 145 सेमी होनी चाहिए।

चेस्ट:- अब बात करते हैं। पुरुष उम्मीदवारों की चेस्ट की तो बिना बुलाए 79 सेंमी और फुलाकर 84 सेंमी तक होना चाहिए और किन्नर/ ट्रांसजेंडर थर्ड/ थर्ड जेंडर उम्मीदवारों की शारीरिक समर्थता परीक्षण के मानक पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के समान होंगे।

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026 Salary

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदो पर जो भी (महिला और पुरुष) अभ्यर्थी सिलेक्ट होते हैं। तो उनकी सैलरी पे लेवल-6 के अनुसार (₹35,400 – ₹1,12,400) प्रतिमाह दी जाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार के अनुसार मिलने वाले अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे।

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026 Important Documents

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र (10वीं मार्गशिट के अनुसार)
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईमेल आईडी
  • फोन नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026 Important Date

जारी विज्ञापन के अनुसार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदो पर आवेदन करने की प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू कर दी गई है। और आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2026 तक निर्धारित किया गया है। इसलिए आवेदक उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य करें। तभी आपका आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026 Apply Now

अगर आप भी फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं। तो आप सभी को सिर्फ नीचे बताएं गए। सभी चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करने होंगे। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया सिर्फ सरल भाषा में बताई गई है।

  1. सबसे पहले BPSSC के ऑफीशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. अब आप आपको Advt No. 10/2026 के अंतर्गत “Forest Range Officer” संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर डीटेल्स डालकर अपना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. रजिस्ट्रेशन करने के बाद ₹100 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5. अब आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपना फॉर्म भरें।
  6. इसके बाद आपसे मांगी गई सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  7. इसके बाद अंत में फॉर्म सबमिट करके इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

Notice:- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पद पर आवेदन करने के लिए इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन पढ़कर ही आवेदन करें।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Coming Soon

निष्कर्ष

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के द्वारा फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के कुल 16 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमे (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गई है। इस भर्ती में चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, शारीरिक सामर्थ्य परिक्षण के जरिए किया जाएगा। जबकि सिलेक्ट अभ्यर्थियों की सैलरी पे लेवल-6 के अनुसार (₹35,400-₹1,12,400) दी जाएगी। इसलिए अपना आवेदन 16 अगस्त 2026 तक आवेदन अवश्य करें।

FAQ

प्रश्न:- 2026 वन रक्षक रिक्त के लिए वेतन क्या होगा?

उतर:- वर्ष 2026 में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पद पर सलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी (35,400-1,12,400) प्रतिमाह दी जाएगी।

प्रश्न:- बिहार में अभी कौन कौन सी वेकेंसी निकली हैं 2026 में?

उतर:- बिहार में अभी हाल ही में बिहार अवर सेवा आयोग की ओर से फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के कुल 16 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

और पढ़ें

HP Police Constable Vacancy 2026

Bihar Police SI Vacancy 2026

UP Anganwadi Bharti 2026

Leave a Comment