Bihar Police SI Vacancy 2026:- बिहार पुलिस दरोगा की निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएशन डिग्री वालो को मौका, जल्द करें आवेदन।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों (महिला और पुरुष) अभ्यर्थियों के लिए इंतजार की घड़ी हुई समाप्त जी हां आप सही पढ़ रहे हो। क्योंकि बिहार के होम डिपार्टमेंट की स्पेशल ब्रांच में Bihar Police SI Vacancy 2026 के लिए भर्ती निकाल दी गई है। और आपको बता दे की बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के द्वारा इस भर्ती के नोटिफिकेशन को भी जारी किया गया है।

Bihar Police SI Vacancy 2026

आपको बता दें कि Bihar Police SI Vacancy 2026 का यह भर्ती जनरल क्लोज कैडर के लिए निकाली गई है। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। इसलिए इस भर्ती की कुल पोस्ट, योग्यता, उम्र सीमा, हाइट, चेस्ट, आवेदन तिथि, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज इत्यादि सभी जानकारी आप सभी को इस लेख में शुरू से लेकर अंत तक बताई जाएगी। इसलिए आपसे अनुरोध है। कि इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़िए।

Bihar Police SI Vacancy 2026 Overview

भर्ती संगठन बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
कुल पोस्ट 150
पदो का नाम पुलिस अवर निरीक्षक (Sub Inspector)
अप्लाई मोड ऑनलाइन (Male/Female)
योग्यता ग्रैजुएशन डिग्री
सैलरी लेवल-6 के अनुसार
प्रारंभिक तिथि 9 जुलाई 2026
अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026
ऑफीशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in

Bihar Police SI Vacancy 2026 Total Post

जारी विज्ञापन के अनुसार आप सभी को जानकारी के लिए बता दे कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 150 पद भरे जाएंगे। जिसमे महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट आवेदन कर पाएंगे।

Bihar Police SI Vacancy 2026 Eligibility

इस भर्ती में वहीं आवेदक कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। जो किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता 1 अगस्त 2025 तक पूरी कर ली हो।

Bihar Police SI Vacancy 2026 Age Limit

आवेदक उम्मीदवारों की आयु सीमा की बात करें तो उम्र सीमा कैटिगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी विस्तार रूप से नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे आप ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़िए।

  • जनरल कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है।
  • पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष एवं महिलाओं की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष रखी गई है।
  • एससी/ एसटी पुरुष एवं महिलाओं की अधिकतम उम्र 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • इसके अलावा राज्य के सरकारी सेवकों एवं एक्स सर्विसमैन को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

Bihar Police SI Vacancy 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने वाले (जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी) सभी श्रेणी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस सिर्फ ₹100 निर्धारित की गई है। और इस आवेदन फीस को आपको ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, फोन पे द्वारा पे कर सकते हो।

Bihar Police SI Vacancy 2026 Selection Process

अब बात करते हैं। बिहार पुलिस दरोगा भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस की तो इसमें आवेदक कैंडिडेट का सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा लिया जाएगा। जिसमें बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। जो भी आवेदक कैंडिडेट इस परीक्षा में पास हो जाते हैं। उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें दो प्रश्न होंगे। एक को आपको सिर्फ क्वालीफाई करने होंगे और दूसरे में आपको कट ऑफ पास करने होंगे। इसमें पास होने वाले कैंडिडेट को शारीरिक दक्षता के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जिसमे ऊंचाई, सीना और वजन से संबंधित मापदंडों की जांच की जाएगी।

Bihar Police SI Vacancy 2026 Salary

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर के पद पर जो भी आवेदक (महिला और पुरुष) कैंडिडेट सिलेक्ट होते हैं। तो उनकी सैलरी सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 के तहत (₹35,400 – ₹1,12,400) प्रतिमाह सैलरी मिलने वाली है। इसके अलावा सरकार के अनुसार मिलने वाले अन्य भत्ते काभी लाभ प्राप्त होंगे।

Bihar Police SI Vacancy 2026 Important Documents

सब इंस्पेक्टर (SI) के पद पर आवेदन करने वाले (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवारों के पास नीचे लेख में बताए गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट होने चाहिए। आप उसे ध्यानपूर्वक अच्छे से अवश्य पढ़िए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

Bihar Police SI Vacancy 2026 Pre Exam Pattern

बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर Pre Exam पैटर्न की जानकारी नीचे लेख में बताई गई है। उसे अच्छे से पढ़िए।

Subject Total Questions Total Marks Timing
समान्य ज्ञान और समसामयिक की घटनाएं 100 200 Marks 120 मिनट

Bihar Police SI Vacancy 2026 Mains Exam Pattern

सब इंस्पेक्टर मेंस एग्जाम पैटर्न की विस्तृत जानकारी नीचे लेख में बताई गई है। उसे पढ़िए।

Paper Subject Total Questions Total Marks Timing
I सामान्य हिन्दी 100 200 Marks 120 मिनट
II सामान्य ज्ञान, नागरिक शास्त्र, सामान्य गणित, रिजनिंग, सामान्य विज्ञान 100 200 Marks 120 मिनट

Bihar Police SI Vacancy 2026 PST

जनरल और पिछड़ा वर्ग के लड़कों की हाइट 165 सेंटीमीटर जबकि अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति पुरुष कैंडिडेट की न्यूनतम हाइट 160 सेमी. रखी गई है।

सभी वर्ग महिलाओं की हाइट 155 सेमी. निर्धारित की गई है।

चेस्ट:- अब बात करते हैं। चेस्ट की तो अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग पुरुष कैंडिडेट का चेस्ट बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी. होनी चाहिए।

Bihar Police SI Vacancy 2026 Important Date

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदक कैंडिडेट निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना आवेदन अवश्य करें। तभी आपका आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। नहीं तो आवेदन की आखिरी तारीख समाप्त होने के बाद किसी भी कैंडिडेट का आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Bihar Police SI Vacancy 2026 Apply Now

अगर आप भी बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदो पर अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको सिर्फ नीचे बताए गए सभी चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करने होंगे। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल भाषा में बताई गई है।

  1. सबसे पहले आप आयोग के आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, डोमिसाइल, जन्मतिथि के जरिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  3. जेनरेट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  4. इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक अच्छे से भरे।
  5. अब आप अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन पर अपलोड करें।
  6. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

Notice:- इस पद पर आवेदन करने से पहले आप इस भर्ती का ऑफीशियल नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य पढ़े।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

वर्ष 2026 में बिहार के होम डिपार्टमेंट की स्पेशल ब्रांच में दरोगा की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें 150 पद निकाले गए हैं। इस भर्ती में सिर्फ ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष रखी गई है। और अधिकतम आयु सीमा कैटगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है। इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट की सैलरी लेवल-6 के अनुसार (₹35,400 – ₹1,12,400) प्रतिमाह मिलने वाली है। इसलिए इस भर्ती में 9 अगस्त 2026 से पहले अपना आवेदन अवश्य करें।

FAQ

प्रश्न:- बिहार पुलिस में दरोगा की सैलरी कितनी है?

उतर:- सातवें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-6 के तहत (₹35,400 – ₹1,12,400) प्रतिमाह सैलेरी दी जाती है।

प्रश्न:- Bihar दरोगा का फॉर्म कब निकलेगा 2026 में?

उतर:- बिहार के होम डिपार्टमेंट की स्पेशल ब्रांच में बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर के कुल 150 पदों पर नई भर्ती निकाल दी गई है।

Read More

HP Police Constable Vacancy 2026

Railway Vacancy 2026

UP Anganwadi Bharti 2026

Leave a Comment