Railway NFR Apprentice Recruitment 2026:- रेलवे में 6,700 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास ITI वालो के लिए शानदार मौका

जो भी अभ्यर्थी रेलवे में अनुभव प्राप्त करने का शानदार मौका की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। तो उन सभी (महिला और पुरुष) अभ्यर्थियों के लिए वर्ष 2026 में रेलवे में काम करने और अनुभव प्राप्त करने का शानदार मौका है। क्योंकि नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के द्वारा (Railway NFR Apprentice Recruitment 2026) भर्ती के लिए कुल 6,777 पदों पर भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आपको बता दे की इस भर्ती के जरिए रेलवे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, पर्सनल, अकाउंट्स, मेडिकल आदि डिपार्टमेंट के लिए अप्रेंटिस की भर्ती होने वाली है।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026

जारी विज्ञापन के अनुसार (Railway NFR Apprentice Recruitment 2026) के लिए 1 साल की ट्रेनिंग के दौरान अभ्यर्थियों को हर महीने अच्छी खासी स्टापेंड भी दी जाएगी। इसलिए इस रेलवे अप्रेंटिस भर्ती की कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, कट ऑफ, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें इससे संबंधित सभी जानकारी आप सभी को इस लेख में साझा करने वाला हूं। इसलिए आपसे अनुरोध है। कि इस आर्टिकल के सभी लेख को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़े।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR)
कुल पोस्ट 6,777
पद का नाम अप्रेंटिस
योग्यता 10वीं+ITI
उम्र सीमा 15 – 24 वर्ष
चयन प्रक्रिया मेरिट बेसिस
स्टापेंड NTC/STC होल्डर्स को कम से कम ₹9,600/-
अप्रेंटिस ट्रेनिंग 1 वर्ष
प्रारम्भिक तिथी 20 जुलाई 2026
अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026
ऑफीशियल वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Total Post

जारी विज्ञापन के अनुसार नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के द्वारा अप्रेंटिस की कुल 6,777 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसकी जानकारी पद के अनुसार नीचे लेख में बताई गई है। उसे अच्छे से पढ़िए।

यूनिट (डिवीजन/ वर्कशॉप) कुल पोस्ट
कटिहार (KIR) और तिंधारिया (TDH) वर्कशॉप 1103
अलीपुरद्वार (APDJ) 651
रंगिया (RNY) 750
लुमड़िया (LMG) 1274
टिनसुकिया (TSK) 860
न्यू बोगैगन वर्कशॉप (NBQS) एंड इंजीनियरिंग वर्कशॉप (EWS/BNGN) 881
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (DBWS) 763
हैडक्वार्टर (HQ)/ मालीगांव- (अकाउंट, सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल, पर्सनल, ट्रैक मशीन (TMC), ब्रिज यूनिट SWS/PNO, स्टोर्स) 495
कुल पोस्ट 6,777

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Eligibility

इस अप्रेंटिस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन 10वीं पास या इसके समकक्ष परीक्षा 12वीं पास कम से कम 50% अंकों के साथ पास किया होना चाहिए। एससी/ एसटी /पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारो के लिए अंकों की बाध्यता नहीं है। मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन (पैथोलॉजी) और मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन (रेडियोलॉजी) के उम्मीदवारों का फिजिक्स/ केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ बारहवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही दसवीं एवं बारहवीं दोनों में कम से कम 50% अंक होना चाहिए।

इसके अलावा 10वीं एवं 12वीं पढाई के साथ अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (ITI) से NCVT या प्रोविजनल सर्टिफिकेट NCVT/SCVT प्राप्त किया होना जरूरी है।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होना चाहिए। 24 वर्ष से अधिक वाले अभ्यार्थी इस भर्ती में भाग नहीं ले सकते जो कैंडिडेट एससी/ एसटी के तहत आते हैं। उनकी आयु सीमा में 5 साल की छूट तथा ओबीसी के लिए 3 साल की और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 10 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के द्वारा अप्रेंटिस के पदों पर जो भर्ती निकली हुई है। इस भर्ती की आवेदन करने के लिए आवेदन फीस ₹100 निर्धारित की गई है। और यह आवेदन फीस आपको ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, फोन पे द्वारा पे कर सकते हैं। और जो कैंडिडेट एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/इबीसी और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन फीस में छूट भी दी जाएगी।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

सबसे पहले आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि इस रेलवे अप्रेंटिस में किसी भी तरह की एग्जाम नहीं ली जाएगी। इसमें सिर्फ अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग के लिए मैट्रिकुलेशन (दसवीं पास) और आईटीआई ट्रेड (ITI) में मिले अंकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। अगर जिन अभ्यर्थियों के समान अंक आते हैं। तो उनकी अधिकतम उम्र के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी। वही लैबोरेटरी टेक्नीशियन (पैथोलॉजी) और लेबोरेटरी टेक्नीशियन (रेडियोलॉजी) की पोस्ट पर अभ्यर्थियों का चयन 10वीं एवं 12वीं साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज खाली पदो की संख्या के मुताबिक जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 1.5 गुना से ज्यादा सिलेक्ट किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद मेडिकल एग्जाम लिया जाएगा।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Salary

इन पदों पर सेलेक्ट होने वाले (महिला और पुरुष) अभ्यर्थियों की स्टाइपेंड की तो NTC/STC होल्डर्स को कम से कम ₹9,600 प्रतिमाह स्टाइपेंड दी जाएगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Important Documents

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के इस पद पर आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे लेख में दी गई है। उसे अच्छे से पढ़िए।

  • दसवीं का मार्कशीट
  • प्रोविजनल/ नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट( NTC)
  • आईटीआई फाइनल मार्कशीट
  • दसवीं मार्कशीट
  • 12वीं मार्कशीट
  • ईमेल आईडी (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Cut Off

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के पदो पर जो भर्ती निकली हुई है। इस भर्ती की कट ऑफ की बात करें तो इसका कट जोन और ट्रेड पर निर्भर करता है। लेकिन कुछ पिछले वैकेंसी के आधार पर आप सभी को अनुमान के आधार पर फाइनल कट ऑफ की जानकारी नीचे दी गई है।

सामान्य (General) 72% – 78%
ओबीसी (OBC) 68% – 74%
एससी (SC) 65% – 70%
एसटी (ST) 60% – 65%

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Important Date

जारी विज्ञापन के अनुसार नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस भर्ती की आवेदन की प्रारंभिक तिथि 20 जुलाई 2026 से शुरू कर दी जाएगी। और आवेदन की आखिरी तारीख 19 अगस्त 2026 तक निर्धारित किया गया है। इसलिए इस भर्ती में आवेदन करने वाले जितने भी अभ्यर्थी है। वह निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना आवेदन अवश्य कीजिएगा। तभी आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

Railway NFR Apprentice Recruitment 2026 Apply Now

अगर आप भी नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के पदो पर आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको इधर-उधर भटकने की कोई आवश्यकता नहीं है। बस आपको नीचे बताए गए। सभी चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया सरल भाषा में बताई गई है।

  1. सबसे पहले आप NFR के Northeast Frontier Railway के ऑफीशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद आपको “Apprentice Recruitment 2026” सबंधित लिंक पर क्लिक करें
  3. पहली बार आवेदन कर रहे अभ्यर्थी सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. अब आपको रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सभी जानकारी फॉर्म में सही-सही भरें।
  5. इसके बाद अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  6. इसके बाद अपना आवेदन फीस श्रेणी के अनुसार भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म सबमिट करके इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें। ताकि भविष्य के लिए काम दें।

Notice:- इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसका ऑफीशियल नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके इससे जुडी सभी जानकारी शुरू से लेकर अंत तक पढ़कर ही आवेदन करें।

Official Notification Click Here
Official Website Click Here
Apply Now Coming Soon

निष्कर्ष

हाल ही में नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 6,777 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिसमें दसवीं, 12वीं पास और आईटीआई किए हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में किसी भी प्रकार का लिखित परीक्षा नहीं लिया जाएगा। सिर्फ कैंडिडेट का चयन फाइनल मेरिट बेस के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 15 से 24 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए 1 साल की ट्रेनिंग होने वाली है। जिसमें NTC/STC होल्डर्स को कम से कम ₹9,600/- प्रतिमाह स्टापेंड दी जाएगी।

FAQ

प्रश्न:- रेलवे अप्रेंटिस 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उतर:- नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के कुल 6,777 पदों पर आवेदन करने के लिए Northeast Frontier Railway (NFR) के ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हो।

प्रश्न:- अप्रेंटिसशिप के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?

उतर:- नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में अप्रेंटिस के पदो पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास दसवीं, 12वीं तथा आईटीआई का सर्टिफिकेट होना जरूरी है।

प्रश्न:- रेलवे अप्रेंटिस की डेट कब तक हैं?

उतर:- नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती की प्रारंभिक तिथि 20 जुलाई 2026 से शुरू कर दी जाएगी और आखिरी तारीख 19 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है।

और पढ़ें

BPSSC Forest Range Officer Bharti 2026

Bihar Police SI Vacancy 2026

UP Anganwadi Bharti 2026

Leave a Comment