Forest Guard Bharti 2026:- 700 से अधिक पदों पर निकली वन रक्षक की बंपर भर्ती, 12वी पास करें आवेदन।

सरकारी नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए इस वर्ष 2026 में नौकरी पाने का बहुत ही शानदार मौका है। जी हां आप सही पढ़ रहे हो अगर आप बारहवीं पास और यूपीएसएसएससी पीईटी क्वालीफाई हैं। तो आपको उत्तर प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड या वन्य जीव रक्षक में नौकरी करने का बहुत ही अच्छा मौका है। क्योंकि Forest Guard Bharti 2026 का अधिकारिक विज्ञापन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा जारी कर दिया गया है। जिसमें कुल 700 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Forest Guard Bharti 2026

इसलिए Forest Guard Bharti 2026 का कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, हाईट इत्यादि की पूरी जानकारी आप सभी को स्टेप बाय स्टेप बताने वाला हूं। इसलिए आप से अनुरोध है। कि इस भर्ती से जुड़े सभी जानकारी अवश्य पढ़िए।

Forest Guard Bharti 2026 Overview

भर्ती संगठन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
कुल पोस्ट 708
पदो का नाम वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (समान्य/विशेष चयन)
योग्यता 12वीं पास+UPSSSC PET 2025 क्वालीफाई
आयु सीमा 18 से 40 वर्ष
आवेदन फीस ₹25/-
सैलेरी लेवल-2 (₹19,900 -₹63,200/-)
आवदेन तिथि 30 जून 2026
अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026
ऑफिसियल वेबसाइट upsssc.gov.in

Forest Guard Bharti 2026 Total Post

यह भर्ती कुल 708 पदों पर निकाली गई है। जिसमें वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के पद शामिल हैं। जिसकी जानकारी आप सभी को निचे लेख में विस्तार रूप से बताई गई है। उसे अवश्य पढ़िए।

विभाग पद का नाम कुल पोस्ट
कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागध्यक्ष उत्तर प्रदेश वन रक्षक 318
कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागध्यक्ष उत्तर प्रदेश वन्य जीव रक्षक 10
कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागध्यक्ष उत्तर प्रदेश वन रक्षक (विशेष चयन) 329
कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागध्यक्ष उत्तर प्रदेश वन्य जीव रक्षक (विशेष चयन) 51
कुल पोस्ट 708

Forest Guard Bharti 2026 Eligibility

आप सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे कि जो उम्मीदवार यूपी वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक के पदों पर अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो उनको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। इसके अलावा उन उम्मीदवारों ने यूपीएसएसएससी द्वारा आयोजित PET-2025 में भाग लिया होना चाहिए और नॉर्मलाइज्ड स्कोरकार्ड उपलब्ध भी होने चाहिए।

Forest Guard Bharti 2026 Age Limit

अब बात करते हैं। आवेदक कैंडिडेट की न्यूनतम आयु सीमा की तो उनकी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए और आयु सीमा की गणना इसी वर्ष पहले जुलाई के आधार पर होने वाली है। इसके अलावा इस भर्ती में रिजर्व कैंडिडेट, एससी, एसटी और अन्य वर्गों के उम्मीदवारों की आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।

Forest Guard Bharti 2026 Height

जनरल, ओबीसी, एससी लड़को कैंडिडेट की हाइट 168 सेमी तथा एसटी कैंडिडेट की हाइट 160 सेमी रखी गई है। जबकि महिला की हाइट 152 सेमी तय की गई है। और हाइट में भी एसटी लड़कियों को 5 सेंटीमीटर तक की छूट दी जाएगी।

Forest Guard Bharti 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों को आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। आपको बता दे की जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के तहत आने वाले उम्मीदवारों को ₹25 आवेदन फीस जमा करने होगे। जबकि एससी, एसटी, पिएच उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस नि:शुल्क रखी गई है। और यह आवेदन फीस आपको ऑनलाइन जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, फोन पे से भुगतान कर सकते हो।

Forest Guard Bharti 2026 Selection Process

वनरक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती की सिलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे अच्छे से पढ़िए।

  • आपको बता दे कि PET-2025 के आधार पर शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में भाग लेने होंगे।
  • परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक मानक परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
  • इसके बाद कैंडिडेट की हाइट, चेस्ट, वजन का मापन किया जाएगा।
  • इसके बाद पुरुष अभ्यर्थियों को 10 केजी का वजन लेकर 4 घंटे में 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी और महिलाओं को 14 केजी वजन लेकर 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
  • इसके बाद रनिंग में सफल हुए अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Forest Guard Bharti 2026 Salary

उत्तर प्रदेश वन रक्षक या वन्य जीव रक्षक के पदों पर सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी लेवल-2 के अनुसार ₹19,900 से ₹63,200 प्रतिमाह मिलने वाली है। इसके अलावा सरकार के अनुसार मिलने वाले हर महीने अन्य भत्ते का भी लाभ प्राप्त हो सकता है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इसका ऑफिशल नोटिफिकेशन अवश्य पढ़े।

Forest Guard Bharti 2026 Important Documents

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी आप सभी को नीचे लेख में स्टेप बाय स्टेप बताई गई हैं। बस आप उसे अच्छे से पढ़ें।

  • यूपी-पीईटी 2025 रोल नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • इत्यादि और दस्तावेज

Forest Guard Bharti 2026 Apply Date

जारी विज्ञापन के अनुसार आप सभी को बता दे कि इन पदो पर आप अपना आवेदन 30 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। अगर जो कैंडिडेट इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो वह अपना आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य करें।

Forest Guard Bharti 2026 Apply Online

अगर आप भी इन पदो पर अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको इधर-उधर भटकने की कोई आवश्यकता नहीं है। बस आपको नीचे बताए गए सभी प्रॉसेस को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल भाषा में बताई गई है।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. अगर आप पहली बार अपना आवेदन कर रहे है तो सबसे पहले आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करे।
  3. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  4. इसके बाद “Apply Online” के लिंक पे क्लिक करें।
  5. अब आप से मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरे।
  6. यहां आपके डॉक्यूमेंट भी मांगा जाएगा। जो मांगा जाए उसे स्कैन कर अपलोड कर।
  7. सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट वाले बटन पर क्लिक करे।
  8. अंत में इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले।

Notice:- इस भर्ती में अपना आवेदन करने से पहले इस भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन एक बार अवश्य पढ़े।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के कुल 708 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें महीला और पुरूष दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदक कैंडिडेट की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष तय की गई है। योग्यता न्यूनतम बारहवीं पास + UPSSSC PET 2025 पास होने चाहिए और सेलेक्ट कैंडिडेट की सैलरी लेवल-2 के अनुसार मिलने वाली है। इसलिए इस भर्ती में अपना आवेदन 20 जुलाई 2026 से पहले अवश्य करें।

FAQ

प्रश्न:- वनरक्षक फॉर्म कब भरे जाएंगे?

उतर:- यूपी वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती का फॉर्म 30 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 के बीच आप भर सकते हैं।

प्रश्न:- यूपी फॉरेस्ट गार्ड के लिए 2026 में कितनी वैकेंसी है?

उतर:- उत्तर प्रदेश वनरक्षक एवं वन्य जीव रक्षक के कुल 708 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

और पढ़ें

Bihar Home Guard Vacancy 2026

Bihar District Court Parichari Vacancy 2026

BSNL Vacancy 2026

Leave a Comment