Punjab Anganwadi Vacancy 2026:- पंजाब आंगनबाड़ी की निकली बंपर भर्ती, 10वीं एवं 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका

पंजाब की महिलाओं के लिए अपने ही जिले के अपने ही क्षेत्र में नौकरी करने का वर्ष 2026 में बहुत ही शानदार मौका है। जी हां आप सही पढ़ रहे हैं। अगर आपके भी घरों में महिला 10वीं एवं 12वीं पास की हुई है। तो यह मौका उन सभी के लिए खास है। क्योंकि पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय (SSWCD) ने Punjab Anganwadi Vacancy 2026 का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दी है। जिसमें वर्कर और हेल्पर के पद शामिल हैं।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार Punjab Anganwadi Vacancy 2026 में सिर्फ महिला उम्मीदवार ही इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। और आपको बता दे कि यह भर्ती डिस्ट्रिक्ट वाइज अलग-अलग पदों पर निकाली गई है।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय (SSWCD)
कुल पोस्ट 6,110
पदों का नाम कार्यकर्ता, हेल्पर
योग्यता (10वीं, 12वीं पास)
आयु सीमा 18 से 37 वर्ष
सिलेक्शन प्रोसेस मेरिट बेसिस
सैलरी पंजाब सरकार के नियम अनुसार
प्रारंभिक तिथि 25 फरवरी 2026
अंतिम तिथि 11 मार्च 2026
ऑफिसियल वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Total Post

पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर के कुल 6110 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें सिर्फ महिला उम्मीदवार ही भाग ले सकती है।

पदों के नाम पदों की संख्या
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 1316
आंगनवाड़ी हेल्पर 4,794
कुल पोस्ट 6,110

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Qualification

इस भर्ती में कार्यकर्ता और हेल्पर के शामिल हैं। और दोनों पदों के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन भी निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

  • आंगनवाड़ी वर्कर के पदो पर आवेदन करने वाली महिलाओं को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की होनी चाहिए।
  • आंगनवाड़ी हेल्पर के पदों पर आवेदन करने वाली महिलाओं को मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास की होनी चाहिए।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Age Limit

आप सभी महिला उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे कि जो भी महिलाएं इस भर्ती में आवेदन करती है। तो उनकी न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तक होनी चाहिए।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने वाली महिलाओं को आवेदन फीस का भी भुगतान करना होगा। जो वर्कर और हेल्पर के अलग-अलग पद के अनुसार आवेदन फीस निर्धारित की गई है।

आंगनवाड़ी वर्कर

इस पद पर आवेदन करने वाली सामान्य वर्ग महिलाओं के लिए आवेदन फीस ₹500 जबकि एससी, बीसी, विधवा, पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए ₹250 आवेदन फीस जमा करने होंगे।

आंगनवाड़ी हेल्पर

जो भी महिला उम्मीदवार हेल्पर के पद पर आवेदन करती हैं। तो सामान्य वर्ग महिलाओं के लिए ₹300 आवेदन फीस जमा करने होंगे। जबकि एससी, बीसी, विधवा, पीडब्लूडी उम्मीदवारों के लिए ₹150 आवेदन फीस जमा करने होंगे।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Selection Process

आप सभी महिला उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे कि इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। यह भर्ती सीधी भर्ती होने वाली है। सिर्फ महिला उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता के आधार मेरिट जारी की जाएगी। जिस भी महिला कैंडिडेट का नाम मेरिट में आ जाता है। तो उनको इस भर्ती के लिए चयनित कर लिया जाएगा।

  • मेरिट बेसिस
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Salary

जो भी महिला उम्मीदवार आंगनवाड़ी हेल्पर या आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर चयनित हो जाती हैं। तो उनकी सैलरी पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार ही तय की जाएगी।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Important Documents

आंगनवाड़ी हेल्पर या आंगनवाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं का मार्गशीट)
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड/वोटर आईडी
  • शादीशुदा महिलाओं के पति का डॉक्यूमेंट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Apply Date

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी हेल्पर के पदों की आवेदन की प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू कर दी गई है। और आवेदन की आखिरी तारीख 11 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती में अपना आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर अवश्य करें।

Punjab Anganwadi Vacancy 2026 Apply Online

अगर आप भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर के पदों पर आवेदन करना चाहती हैं। तो आपके पास सिर्फ नीचे बताएं गए सभी चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करनी होगी।

  1. सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाएं
  2. अब आप Latest News सेक्शन में Advertisement For Recruitment Of Anganwadi workers And Helpers in Various Districts of Punjab से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  3. इसके बाद Online Application Form Option के लिंक पर क्लिक करें
  4. अब आप अपना ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अपने नाम के जरिए रजिस्ट्रेशन करें
  5. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें
  6. इसके बाद अपना आंगनवाड़ी सेंटर कोड भरके मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करें
  7. पद के अनुसार अपना आवेदन फीस का भुगतान करें
  8. अंत में फॉर्म सबमिट करें और इसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें। ताकि भविष्य के लिए काम दें।

Notice:- पंजाब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर के पदो पर आवेदन करने से पहले इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ओपन करके इस भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी ध्यान पूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।

निष्कर्ष

जो महिला अपने ही जिले के अपने ही क्षेत्र गांव में सरकारी नौकरी करना चाहती है। तो उन सभी महिलाओं के लिए वर्ष 2026 में खास मौका है। पंजाब सामाजिक सुरक्षा एवं महिला एवं बाल विकास निदेशालय (SSWCD) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर के कुल 6,110 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें 10वीं एवं 12वीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रहने वाली है। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। इसलिए इस भर्ती में अपना आवेदन अवश्य दें।

FAQ

प्रश्न:- आंगनवाड़ी की भर्ती कब से चालू होगी?

उतर:- पंजाब में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर के कुल 6110 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें सिर्फ महिला उम्मीदवार ही अपना आवेदन 11 मार्च 2026 तक कर सकती हैं।

प्रश्न:- पंजाब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सैलरी कितनी होती है?

उतर:- पंजाब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर के पद पर सेलेक्ट होने वाली महिला उम्मीदवारों की सैलरी पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार तय की जाती है।

प्रश्न:- आंगनबाड़ी के लिए आयु सीमा क्या है?

उतर:- पंजाब आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर के पदों पर आवेदन करने वाली सभी महिलाओं की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

और पढ़े

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026

IAF Agniveer Vayu Vacancy 2026

UPPCB Recruitment 2026

Leave a Comment