UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026:- उत्तर प्रदेश में निकली फार्मासिस्ट के पदों पर बंपर भर्ती, यहाँ पढ़े पुरी जानकारी

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। जिसकी आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू होने वाली है। जिसका आवेदन (महिला और पुरुष) दोनों उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं।

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 भर्ती की कुल पोस्ट, आयु सीमा, योग्यता, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आवेदन कैसे करें, इससे संबंधित सारी जानकारी साझा करने वाला हूं। इसलिए जो भी आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती में अपना आवेदन करते हैं। तो इस भर्ती से जुड़ी यह सभी जानकारी अवश्य पढ़े।

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Total Post

आप सभी उम्मीदवारों को जानकारी के लिए बता दे कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा फार्मासिस्ट के कुल 560 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जो श्रेणीवार निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

कैटेगरी पदों की संख्या
सामान्य 224
एससी 118
एसटी 11
अन्य 151
ईडब्ल्यूएस 56
टोटल 560

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती की एजुकेशनल क्वालीफिकेशन से संबंधित पुरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है। उसे पढ़िए।

  • आवेदक उम्मीदवारों के पास PET-2025 का वैलिड स्कोर होना चाहिए
  • आवेदक उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • आवेदक उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। और जो कैंडिडेट आरक्षित वर्ग के तहत आते हैं। तो उनकी आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Application Fee

जो भी आवेदक उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करते हैं। तो उन सभी वर्गों के उम्मीदवारों को आवेदन फीस सिर्फ ₹25 पे करने होंगे।

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Selection Process

जो भी आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती में आवेदन करते हैं। तो उनका सिलेक्शन प्रोसेस कुछ इस प्रकार होने वाला है। सबसे पहले PET-2025 के अंकों के आधार पर मेंस परीक्षा के लिए शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी। शॉर्ट लिस्ट हुए आवेदक कैंडिडेट का रिटन एग्जाम लिया जाएगा। रिटेन एग्जाम में पास होने वाले कैंडिडेट का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

  • PET-2025 Shortlisting
  • Written Exam
  • Document Verification

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Salary

आप सभी आवेदक कैंडिडेट को बता दे कि इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों की सैलरी प्रतिमाह ₹5,200 से ₹20,200 तक मिलने वाली है।

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Important Documents

अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं। तो आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

  • PET 2025 स्कोर कार्ड
  • फार्मेसी डिप्लोमा/डिग्री
  • स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड/वीजा पासपोर्ट)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Exam Pattern

आवेदक उम्मीदवारों का एग्जाम ऑफलाइन माध्यम से लिया जाएगा। इसमें सिर्फ ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीप्ल क्वेश्चन रहेंगे। जिसमें कुल प्रश्नों की संख्या 100 रहेगी। जो कुल 100 अंकों की रहने वाली है। और इस एग्जाम के लिए टाइमिंग 2 घंटे ही दी जाएगी। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी एक चौथाई निर्धारित की गई है।

पार्ट नंबर विषय कुल प्रश्न कुल अंक
पार्ट-1 सब्जेक्ट नॉलेज 65 65
पार्ट-2 कंप्यूटर एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी-कॉन्सेप्ट्स, लेटेस्ट टेक्नोलॉजिकल डेवलपमेंट्स एंड इन्रोवेशंस इन द फील्ड 15 15
पार्ट-3 उतरप्रदेश से संबंधित जनरल नॉलेज 20 20
टोटल 100 100

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Apply Date

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू कर दी जाएगी और आवेदन की आखिरी तारीख 29 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। इसलिए आवेदक कैंडिडेट निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना आवेदन अवश्य करें।

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 Apply Online

अगर आप भी इस भर्ती में फार्मासिस्ट के पदो पर आवेदन करना चाहते हैं। तो आपको सिर्फ नीचे दी गई सभी चरणों को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करनी है।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं
  2. अब आपको PET रजिस्ट्रेशन नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करें
  3. इसके बाद मांगी गई सारे डिटेल्स दर्ज करें
  4. अब आप अपना सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  5. अब आप रजिस्ट्रेशन पेज पर इंटर वेरिफिकेशन कोड में वेरिफिकेशन कोड भरकर सबमिट कर दें।
  6. अब आप अपना आवेदन फीस का भुगतान करें
  7. अंत में फॉर्म सबमिट कर इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

Notice:- इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसका ऑफिसियल नोटिफिकेशन ओपन करके दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करें।

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा फार्मासिस्ट के कुल 560 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें आवेदक कैंडिडेट की आयु सीमा 18 से 40 साल निर्धारित की गई है। आवेदन फीस ₹25 और सेलेक्ट होने वाले आवेदक कैंडिडेट की सैलरी ₹5200 से ₹20,200 तक मिलने वाली है। एग्जाम ऑफलाइन माध्यम से होगा। आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू कर दी जाएगी।

FAQ

प्रश्न:- यूपी में फार्मासिस्ट की वैकेंसी कब निकलेगी?

उतर:- वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा फार्मासिस्ट के कुल 560 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें (महिला और पुरुष) दोनों कैंडिडेट भाग ले सकते हैं।

प्रश्न:- फार्मासिस्ट की सबसे ज्यादा सैलरी कितनी होती है?

उतर:- उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट के पदो पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सैलरी ₹5200 से ₹20,200 प्रतिमाह तक मिलने वाली है।

और पढ़े

IAF Agniveer Vayu Vacancy 2026

UPPCB Recruitment 2026

Bihar Police Vacancy 2026

Leave a Comment